एक्सप्लोरर

Crypto Scam Alert: बैंक ही नहीं आपके क्रिप्टो वॉलेट पर भी है ठगों की नजर, इस तरह उड़ा रहे हैं आपकी करेंसी, कुछ बातों का रखें ध्यान

Crypto Scam Alert: साइबर क्रिमिनल्स लोगों के अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी उड़ाने के लिए नया स्कैम चला रहे हैं. साइबर सिक्योरिटी फर्म Check Point Research ने इसे लेकर एक रिपोर्ट जारी की है.

Crypto Scam Alert: दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. पिछले कुछ सालों में भारत में भी इसमें निवेश (Invest) करने वालों की संख्या बढ़ी है. इन सबके बीच क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) लोगों के अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी उड़ाने के लिए नया स्कैम चला रहे हैं. साइबर सिक्योरिटी फर्म Check Point Research ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए लोगों को खतरे से आगाह भी किया है. यहां जानिए क्या है वो खतरा और कैसे इससे बच सकते हैं.

चेक पॉइंट रिसर्च (Check Point Research) के मुताबिक, लोगों के क्रिप्टो वॉलेट (Crypto Wallet) में सेंध लगाकर उनकी करेंसी (Currency) उड़ाने वाला नया बोटनेट वेरिएंट Twizt है. इस वेरिएंट ने करीब आधे मिलियन डॉलर की वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी उड़ाई है. इस काम को अंजाम देने के लिए क्रिप्टो क्लिपिंग (Crypto Clipping) का सहारा लिया गया.

ये भी पढ़ें : Smart Phone Tips: फोन पर अनचाहे विज्ञापन से हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीका, बिना थर्ड पार्टी एप मिनटों में Ads होंगे ब्लॉक

इन देशों में ज्यादा टारगेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिप्टोकेरंसी की ठगी के इस तरीका का इस्तेमाल सबसे ज्यादा भारत (India), इथोपिया (Ithopia) और नाइजीरिया (Nigeria) में हो रहा है. कंपनी ने बताया है कि यह नया वेरिएंट Phorpiex botnet का ही हिस्सा है. इसके जरिए ठग ऑटोमैटिकली इंटेंडेड वॉलेट एड्रेस को अपने वॉलेट एड्रेस से बदल देते हैं.

ये भी पढ़ें : WhatsApp Updates: साल 2021 में कितना बदल गया है व्हाट्सऐप, मिले ये नए फीचर और अपडेट

करीब 55000 डॉलर तक की रकम उड़ा चुके हैं

चेक पॉइंट रिसर्च के अनुसार, अब तक इस तरह की ठगी के 969 ट्रांजेक्शन सामने आए हैं. 12 महीने में 3.64 बिटकॉइन (Bitcoin), 55.87 एथर (Ether), ईआरसी20 (ERC20) जैसे क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को यूजर्स के वॉलेट से उड़ाया है. इनकी कुल वैल्यू करीब 55,000 डॉलर है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रखा है तो अपने वॉलेट को सिक्योर रखने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को एक्टिव रखें.
  • जिस कंपनी में आपका खाता है, उसमें अपना लेटेस्ट मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट रखें
  • मेल और फोन पर आने वाले हर मैसेज पर ध्यान दें. इससे समय रहते आप क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ट्रांजेक्शन के बारे में जान सकेंगे.
  • किसी भी तरह के गलत लेन-देन पर फौरन उस कंपनी में फोन करके अपना अकाउंट ब्लॉक कराएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget