एक्सप्लोरर

TV खरीदते वक्त इन 5 बातों को नज़रअंदाज बिल्कुल न करें, नहीं तो पछताना पड़ेगा

टीवी खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें. स्मार्ट टीवी या नॉन स्मार्ट टीवी क्या होगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन.

अगर आप एक स्मार्ट टीवी या नॉन स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहें हैं, लेकिन आपको परफेक्ट टीवी की समझ नहीं है तो हम आपको ऐसी बातें बता रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप एक शानदार टीवी खरीद सकते हैं. आजकल मार्केट में आपको एक से एक अच्छे टीवी के ऑप्शन मिल जाएंगे, लेकिन कई बार अपनी जरुरत के हिसाब से टीवी सिलेक्ट करना काफी मुश्किल होता है. टीवी खरीदने से पहले स्क्रीन साइज, बजट, टेक्नोलॉजी और ब्रांड देखना काफी महत्वपूर्ण होता है. हालांकि जब टीवी खरीदने जाओ तो सेल्समैन कई ऐसे टेक्निकल टर्म इस्तेमाल करते हैं जिन्हें समझना मुश्किल होता है. आज हम आपको ऐसी 5 टिप्स दे रहे हैं जिनका ध्यान आपको टीवी खरीदते वक्त जरूर रखना चाहिए.

कीमत- टीवी खरीदने से पहले सबसे जरूरी है बजट तय करना. क्योंकि आपके बजट के हिसाब से टीवी में फीचर्स ज्यादा मिलेंगे. हालांकि टीवी की कीमत आपके ब्रांड के और फीचर्स पर भी निर्भर करती हैं. अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप ज्यादा बड़ी स्क्रीन, साइज, बेहतरीन कलर, स्पेक्ट्रम, शानदार साउंड और कई अन्य बेहतरीन फीचर्स से लैस टीवी खरीद सकते हैं. इसके अलावा कम कीमत में भी आप बेहतर फीचर्स वाले टीवी खरीद सकते हैं.

टीवी का साइज- टीवी खरीदते वक्त साइज का भी ध्यान रखें. टीवी का साइज आपके कमरे के साइज के हिसाब से होना चाहिए. जैसे अगर टीवी देखने की दूरी 4 से 6 फीट है तो आप 32 इंच का टीवी चुनिए. अगर आप टीवी 5 से 8 फीट की दूरी से देखेंगे तो आपके लिए 40 से 42 इंच का टीवी लेना ज्यादा अच्छा रहेगा. अगर आपके कमरे में टीवी देखने की दूरी 10 से 12 फीट है तो आप 46 से 49 इंच पैनल या इससे ज्यादा साइज का टीवी भी ले सकते हैं.

टीवी का रिजॉल्यूशन- टीवी खरीदते वक्त स्क्रीन के रिजॉल्यूशन का भी ध्यान रखना चाहिए. एचडी रेडी में आपको 1366x768 पिक्सल, फुल एचडी में 1920x1080 पिक्सल और 4K टीवी का रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल होता है. टीवी का रिजोल्यूशन जितना अधिक होगा पिक्चर की क्वालिटी उतनी ही अच्छी होगी.

स्मार्ट टीवी या नॉन स्मार्ट- अगर आप ओटीटी कॉन्टेंट देखने के शौकीन हैं तो आपको स्मार्ट टीवी के विकल्प पर जाना चाहिए. ये टीवी आपके फोन, लैपटॉप और टैबलेट को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं. अगर आपकी ऐसी जरूरत नहीं है तो आप नॉन स्मार्ट टीवी ले सकते हैं.

5 कनेक्टिविटी और साउंड- टीवी खरीदते समय यह जरूर देखें कि उसमें कम-से-कम 1-2 एचडीएमआई पोर्ट हों. साउंड बार, गेमिंग बॉक्स जैसे डिवाइसेज के लिए टीवी में एचडीएमआई पोर्ट की जरूरत होती है. इसके अलावा अगर आप अल्ट्रा एचडी 4K टीवी खरीद रहे हैं तो आप पहले यह निश्चित कर लीजिए कि आपका टीवी कई मौजूदा 4K डिवाइसेज के लिए एचडीएमआई 2.0 को सपोर्ट करता है. साथ ही ब्लूटूथ ऑप्शन भी देख लें. वहीं अच्छी साउंट क्वालिटी के लिए टीवी के इनबिल्ट स्पीकर्स की साउंड क्वॉलिटी पर ध्यान देना भी काफी जरूरी है. खराब क्वालिटी वाले स्पीकर अच्छे टीवी को देखने का मजा भी किरकिरा कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget