एक्सप्लोरर

Incognito Mode पर ना करें आंख मूंदकर भरोसा, छुपा नहीं रहता कुछ भी, जानें कैसे पता चलती है आपकी एक्टिविटी

Incognito Mode सिर्फ एक सीमित स्तर की प्राइवेसी देता है. यह आपके ब्राउजर से डेटा छुपा सकता है, लेकिन दुनिया से नहीं. अगर आप सोचते हैं कि इससे आप पूरी तरह से गुमनाम हो जाते हैं, तो आप गलतफहमी में हैं.

आजकल इंटरनेट यूज़ करते वक्त ज़्यादातर लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं. खासकर जब बात ब्राउजिंग हिस्ट्री छुपाने की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में आता है Incognito Mode. लोग सोचते हैं कि इस मोड का इस्तेमाल करते ही उनकी सारी ऑनलाइन एक्टिविटी छुप जाती है. लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? अगर आप भी ऐसा मानते हैं, तो आपको सतर्क होने की ज़रूरत है.

क्या करता है Incognito Mode?

Incognito Mode एक प्राइवेट ब्राउजिंग फीचर है जो ज्यादातर वेब ब्राउजर्स जैसे Google Chrome, Mozilla Firefox और Microsoft Edge में मिलता है. इस मोड में ब्राउजर आपकी सर्च हिस्ट्री, कुकीज और साइट डेटा सेव नहीं करता. यानी जो भी आप सर्च या विज़िट करते हैं, वो ब्राउजर में सेव नहीं होता.

लेकिन ठहरिए! इसका ये मतलब नहीं कि आप इंटरनेट की दुनिया में गुमनाम हो गए हैं.

फिर कैसे दिखती है आपकी एक्टिविटी?

  • जब आप इन्कॉग्निटो मोड में होते हैं, तब भी आपकी इंटरनेट एक्टिविटी पूरी तरह से छुपी नहीं होती. आपकी जानकारी तक पहुंचने वाले कुछ लोग और सिस्टम होते हैं, जैसे:
  • इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP): आपका ISP ये देख सकता है कि आपने कौन-कौन सी वेबसाइट ओपन की हैं.
  • ऑफिस या स्कूल नेटवर्क एडमिन: अगर आप किसी ऑफिस या इंस्टिट्यूट के नेटवर्क पर हैं, तो वहां का IT एडमिन आपकी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है.
  • नेटवर्क टूल्स: कुछ एडवांस्ड टूल्स से भी ये पता लगाया जा सकता है कि आपने किस साइट पर विजिट किया.

कुछ सेकंड में हो सकता है सब उजागर!

तकनीकी जानकार कुछ तरीकों से आपकी इन्कॉग्निटो ब्राउज़िंग की झलक देख सकते हैं. जैसे Chrome में एक इंटरनल फीचर होता है – `chrome://net-internals. यहां नेटवर्क से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी मिल सकती है. हालांकि ये प्रोसेस आम यूज़र्स के लिए नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे आसानी से एक्सेस कर सकते हैं.

तो क्या करें अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए?

अगर आप वाकई में चाहते हैं कि आपकी ब्राउज़िंग पूरी तरह से सुरक्षित और प्राइवेट रहे, तो इन टिप्स को अपनाना ज़रूरी है:

  • VPN का इस्तेमाल करें: एक अच्छा VPN आपकी पहचान और लोकेशन दोनों को छुपा सकता है. इससे आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है.
  • पब्लिक वाई-फाई से बचें: पब्लिक नेटवर्क पर ब्राउज़िंग करते वक्त कभी भी सेंसिटिव जानकारी न डालें
  • हिस्ट्री रेगुलरली क्लियर करें: हर कुछ समय पर अपने डिवाइस की ब्राउज़िंग और डाउनलोड हिस्ट्री को क्लियर करें
  • सिक्योर वेबसाइट ही खोलें: हमेशा HTTPS वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें, जिससे आपका डेटा एन्क्रिप्टेड रहता है

Incognito Mode सिर्फ एक सीमित स्तर की प्राइवेसी देता है. यह आपके ब्राउजर से डेटा छुपा सकता है, लेकिन दुनिया से नहीं. अगर आप सोचते हैं कि इससे आप पूरी तरह से गुमनाम हो जाते हैं, तो आप गलतफहमी में हैं. आज के डिजिटल दौर में सतर्क रहना ही समझदारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget