एक्सप्लोरर

AMOLED डिस्प्ले वाली सस्ती स्मार्टवॉच लॉन्च, पहले ही दिन 500 की छूट, जबरदस्त है लुक

Dizo Smartwatch Launch: रियलमी के पार्टनर ब्रैंड डिजो एक किफायती स्मार्टवॉच लॉन्च की है. कंपनी ऑफर के तहत 500 रुपये की छूट भी दे रही है.

Dizo Smartwatch and Earbuds: पॉपुलर फोन मेकर कंपनी रियलमी के पार्टनर ब्रैंड डिजो ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Dizo Watch R लॉन्च की है. इसके साथ ही कंपनी नए ट्रू वॉयरलेस ईयरफोन्स Dizo Buds Z Pro भी लेकर आई है. कंपनी की स्मार्टवॉच एमोलेड डिस्प्ले (AMOLED display) के साथ आती है और यह वॉटर रेजिस्टेंट (Water Resistant) भी है. इसका लुक भी बेहद आकर्षक है.

स्मार्टवॉच और ईयरफोन्स की कीमत
कंपनी ने Dizo Watch R की कीमत 3,999 रुपये रखी है, हालांकि इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे 3,499 रुपये में बेचा जाएगा. इसी तरह Dizo Buds Z Pro की कीमत 2,999 रुपये है, जिसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 2,299 रुपये में बेचा जाएगा. इन्हें शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. Dizo Watch R की पहली सेल 11 जनवरी को और Dizo Buds Z Pro की 13 जनवरी को बिक्री होगी.

ये भी पढ़ें: 106 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, इस प्लान के आगे Jio-Airtel सब फेल

Dizo Watch R की खासियत
Dizo Watch R भारत में कंपनी की पहली राउंड-स्क्रीन वाली स्मार्टवॉच है. इसमें 1.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच में हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग, 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस, 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 150 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं. स्मार्टफोन से कनेक्ट और सिंक करने के लिए आपको Dizo App का इस्तेमाल करने होगा. इसमें फिटनेस ट्रैकिंग के लिए 110 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: पुराना फोन पड़ गया धीमा? बदल डालिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी स्पीड

Dizo Buds Z Pro की खासियत
डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह काफी हद तक Realme Buds Air 2 के जैसे हैं, लेकिन उनसे किफायती हैं. डिजो बड्स जेड प्रो में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और रियलमी लिंक ऐप का सपोर्ट मिलता है. कंपनी दावा करती है कि चार्जिंग केस के साथ मिलाकर इसकी बैटरी 25 घंटे तक चल सकती है. ईयरफोन्स में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर है और यह डुअल-माइक्रोफोन एनवायरमेंट नॉइस कैंसिलेशन के जरिए कॉलिंग के दौरान साफ आवाज पहुंचाते हैं.

इनसे है मुकाबला

डिजो वॉच का सीधा मुकाबला इस बजट में आने वाली बाकी स्मार्टवॉच, जैसे- boAt Storm, Noise ColorFit Pulse और Lenovo C2 के साथ रहेगा. इसी तरह डिजो बड्स का मुकाबला Redmi Earbuds 3 Pro, Noise Air buds pro और Skullcandy Dime के साथ रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget