एक्सप्लोरर

Disney+ Hotstar ने मोबाइल और टीवी ऐप्स के लिए शुरू किया डॉल्बी एटमॉस साउंड, देखें इसकी खासियत

Disney+ Hotstar Dolby Atmos: डिज़्नी+ हॉटस्टार ने मोबाइल और टीवी ऐप्स के चुने हुए कंटेंट के लिए डॉल्बी एटमॉस ऑडियो पेश किया है.

Disney+ Hotstar Dolby Atmos: डिज़्नी+ हॉटस्टार ने अपने मोबाइल और टीवी ऐप के यूजर्स के लिए डॉल्बी एटमॉस ऑडियो पेश किया है. इसके साथ ही, Disney+ Hotstar, नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो और ऐप्पल टीवी+ के साथ डॉल्बी एटमॉस ऑडियो उपलब्ध कराने वाली कंपनियों में शामिल हो गई है. डॉल्बी एटमॉस साउंड से ऐसा प्रतीत होता है कि आवाज चारों ओर से आ रही है, जिसे हेडफ़ोन और इयरफ़ोन से अच्छे से सुना जा सकता है.

डिज़्नी+ हॉटस्टार ने डॉल्बी एटमॉस को होम शांति, रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस, आर्या, घर वापसी, और विक्रम जैसे टाइटलों के लिए रोल आउट किया है. इसके बाद अबहॉटस्टार स्पेशल्स और मल्टीप्लेक्स पर सभी नए गाने डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आएंगे. डॉल्बी एटमॉस वह तकनीक है जो फिल्म में किसी कैरेक्टर की आवाज को बड़े शानदार ढंग से चारों ओर से सुनाती है.

डॉल्बी लेबोरेटरीज के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक आशिम माथुर ने बताया कि डॉल्बी में, हमारा एकमात्र फोकस अपने ग्राहकों को इमर्सिव ऑडियो-विजुअल अनुभव प्रदान करना है. उन्होंने कहा, हम टीवी, एवीआर, साउंडबार और स्मार्टफोन के लिए संयुक्त डॉल्बी विजन और अब डॉल्बी एटमॉस ऑडियो तकनीक की इस कैटगरी में डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ जुड़ने से काफी उत्साहित हैं.

डिज़्नी स्ट्रीमिंग के प्रोडक्ट-डेवलपिंग मार्केट्स के प्रमुख सिद्ध मंत्री ने बताया कि, डिज़्नी+हॉटस्टार पर सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन अनुभव को और बढ़ाने के लिए डॉल्बी एटमॉस ऑडियो को जोड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है. प्लेटफ़ॉर्म पर डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के शुरू होने से, डिज़नी + हॉटस्टार अब दो डॉल्बी टेक्निक को पेश करता है, जिसमें बेहतर तस्वीर की गुणवत्ता के लिए डॉल्बी विजन शामिल है.  यहां डिज्नी + हॉटस्टार पर सभी शो की सूची दी गई है जो डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस दोनों को सपोर्ट करते हैं:

डिज्नी + हॉटस्टार पर डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करने वाले शो की सूची 

  1. होम शांति
  2. रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस
  3. नवंबर स्टोरी
  4. ह्यूमन
  5. ग्रहण
  6. द ग्रेट इंडियन मर्डर
  7. आर्या
  8. शूरवीर
  9. मासूम
  10. घर वापसी
  11. आउट ऑफ लव
  12. स्पेशल ऑप्स 1.5
  13. विक्रम
  14. काथुवाकुला रेंदु काधली
  15. ए थर्सडे

ये भी पढ़ें-

SBI WhatsApp service: एसबीआई वॉट्सऐप सर्विस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, काम आएंगी ये सुविधाएं

Apple Watch: अब आईफोन और एप्पल वॉच बताएगी दवा लेने का समय हो गया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget