एक्सप्लोरर

अपने फोन से अभी डिलीट कर दें ये 15 फर्जी Loan Apps, जाल में फंस चुके हैं 80 लाख से ज्यादा लोग

प्ले स्टोर पर कई बार ऐसी ऐप्स मौजूद होती हैं, जो यूजर्स को निजी जानकारियां चुराई हुई पाई जाती है. हाल ही में 15 ऐसी फर्जी लोन ऐप्स का पता चला है, जो लोन देने के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर रही थीं.

देश और दुनिया में इन दिनों साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इन मामलों में स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों की जानकारियां चुराकर उनके बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं. इन्हीं एक तरीकों में फर्जी लोन ऐप्स भी शामिल है. इनके जरिये कम ब्याज दरों पर लोन देने का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता है और फिर उनकी निजी जानकारियां इकट्ठा कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है. प्ले स्टोर पर ऐसी 15 ऐप्स की पहचान की गई हैं, जिन्हें 80 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था. 

कैसे हुई पहचान?

McAfee मोबाइल रिसर्च ने इस 15 ऐप्स की पहचान की है. इन ऐप्स के जरिये लोगों को सस्ती दरों पर पैसे देने का लालच देकर फंसाया जाता था. पहली नजर में ये ऐप्स भरोसेमंद लगी है, लेकिन इनका उद्देश्य लोगों की अधिक से अधिक जानकारी जुटाना होता है. एक बार जानकारी इकट्ठा होने के बाद लोन लेने वाले लोगों को डराने-धमकाने का काम शुरू कर दिया जाता है. उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे खूब पैसा ऐंठा जाता है. 

ऐसे की जाती है ब्लैकमेलिंग

साइबर ठग इन ऐप्स को भरोसेमंद नाम के साथ लॉन्च करते हैं ताकि नाम सुनकर ऐसा लगे कि ये किसी वित्तीय संस्थान की ऐप्स है. लोगों का भरोसा जीतने के लिए सोशल मीडिया पर मार्केटिंग की जाती है. एक बार डाउनलोड होने के बाद ये यूजर्स के फोन से SMS, कॉन्टैक्ट लिस्ट और कॉल लॉग्स तक एक्सेस करने लगती हैं. इसके अलावा ये ऐप्स फोन कॉल रिकॉर्ड, कैमरा और माइक्रोफोन तक की एक्सेस परमिशन ले लेती है. आगे चलकर इन्हीं तरीकों से यूजर्स को ब्लैकमेल किया जाता है.

इन 15 फर्जी लोन ऐप्स की हुई पहचान

  • Préstamo Seguro-Rápido, seguro
  • Préstamo Rápido-Credit Easy
  • ได้บาทง่ายๆ-สินเชื่อด่วน
  • RupiahKilat-Dana cair
  • ยืมอย่างมีความสุข – เงินกู้
  • เงินมีความสุข – สินเชื่อด่วน
  • KreditKu-Uang Online
  • Dana Kilat-Pinjaman kecil
  • Cash Loan-Vay tiền
  • RapidFinance
  • PrêtPourVous
  • Huayna Money
  • IPréstamos: Rápido
  • ConseguirSol-Dinero Rápido
  • ÉcoPrêt Prêt En Ligne

अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें. रिपोर्ट सामने आने के बाद इनमें से कुछ को प्ले स्टोर से हटा लिया गया है और कुछ को इनके डेवलपर्स ने अपडेट कर दिया है. लोन लेने के लिए हमेशा अधिकृत वित्तीय संस्थानों से ही संपर्क करें और सस्ती ब्याज दरों के लालच में फर्जी ऐप्स डाउनलोड करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

खुद के प्रोडक्ट को बेच नहीं पाई Apple, Vision Pro हेडसेट का प्रोडक्शन रोका, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget