एक्सप्लोरर

खुद के प्रोडक्ट को बेच नहीं पाई Apple, Vision Pro हेडसेट का प्रोडक्शन रोका, ये है वजह

विजन प्रो हेडसेट की महंगी कीमत के कारण मांग काफी कम है. इसका असर बिक्री पर पड़ा है और अब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है. इसका मतलब है कि अब ऐपल विजन प्रो का प्रोडक्शन नहीं कर रही है.

ऐपल विजन प्रो हेडसेट की कम होती डिमांड के बीच कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी कि कंपनी इसका प्रोडक्शन कम कर रही है और 2024 के अंत तक इसे बनाना बिल्कुल बंद कर देगी. बता दें कि इसकी महंगी कीमत के चलते इसकी मांग अपेक्षा के अनुसार नहीं रही है. कंपनी ने भी इसकी कीमत ज्यादा होने की बात स्वीकार की थी.

क्या है प्रोडक्शन बंद होने के कारण?

बताया जा रहा है कि विजन प्रो हेडसेट पर कंटेट की कमी और इसकी महंगी कीमत लोगों को पसंद नहीं आ रही. यह डिवाइस करीब 3 लाख रुपये में आता है. इसकी ज्यादा कीमत से कंपनी भी चिंतित है और वह इस साल इसकी सस्ता वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. 

बिक्री पर नहीं पड़ेगा असर

मामले की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने बताया कि कंपनी ने कुछ महीने पहले ही इसका प्रोडक्शन कम कर दिया था. इसका मतलब है कि कंपनी की इन्वेंट्री में पर्याप्त यूनिट हैं, जिनसे इस साल की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह पहली बार नहीं है, जब कंपनी को मांग में कमी के चलते प्रोडक्शन बंद करना पड़ा है. इससे पहले आईफोन 12 मिनी के साथ भी ऐसा ही हुआ था. कुछ फैक्ट्रियों में मई में ही विजन प्रो का प्रोडक्शन धीमा कर दिया गया था.

इस साल विजन प्रो लॉन्च कर सकती है ऐपल

कुछ दिन पहले रिपोर्ट आई थी कि ऐपल विजन प्रो का एक किफायती वेरिएंट ला सकती है. यह ऐपल विजन के नाम से लॉन्च होगा और इसमें कुछ फीचर्स कम किए जा सकते हैं. ऐपल विजन की कीमत सस्ती रखी जाएगी ताकि इस डिवाइस को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके. इसे सस्ता रखने के लिए कम क्वालिटी वाला डिस्प्ले लगाया जा सकता है. ऐपल इसमें ग्लास-बेस्ड OLED या LTPO बैकप्लेन टेक्नोलॉजी वाला LCDs डिस्प्ले दे सकती हैं. ये डिस्प्ले कम लागत में शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं. 

ये भी पढ़ें-

साल 2025 में Smartphone की जगह आपके लिए क्यों बेहतर रहेगा फीचर फोन? जानिए 5 बड़ी वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget