एक्सप्लोरर

DeepSeek ने अरुणाचल के सवाल पर खड़े कर दिए हाथ, दिया ऐसा जवाब, यूजर्स रह गए हैरान

अमेरिकी स्टार्टअप DeepSeek इन दिनों टेक जगत में छाया हुआ है. इसके किफायती AI मॉडल ने तहलका मचा दिया है. हालांकि, इस पर कई यूजर्स ने जानकारी सेंसर करने के भी आरोप लगाए हैं.

चीनी स्टार्टअप DeepSeek के AI मॉडल की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, कम लागत में बने इस मॉडल ने अमेरिकी कंपनियों के महंगे मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है. एक तरफ चीनी मॉडल अपनी कम लागत के कारण सुर्खियों में हैं, वहीं इस पर जानकारी को सेंसर करने के भी आरोप लग रहे हैं. चीनी की आलोचना समेत कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब देने में यह हाथ खड़े कर रहा है. अरुणाचल प्रदेश से जुड़ा भी एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब DeepSeek के AI मॉडल के पास नहीं है.

अरुणाचल प्रदेश के सवाल पर दिया यह जवाब

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि जब यूजर ने DeepSeek के AI मॉडल को बताया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक राज्य है तो इसके जवाब में DeepSeek ने कहा, 'माफ करें, यह फिलहाल मेरे दायरे से बाहर है. कुछ और बात करते हैं.' यही जवाब उसने भारत के पूर्वोत्तर में स्थित राज्यों के नाम पूछने पर दिया. कई यूजर्स ने यह भी बताया है कि यह चैटबॉट 1989 की तियानमेन स्क्वेयर की घटना जैसे टॉपिक्स पर कोई जानकारी नहीं देता. कई बार यह ऐसे जवाब देता है, जो चीनी सरकार के प्रोपेगैंडा से प्रभावित होते हैं. 

चीन में है कंपनी के सर्वर

DeepSeek के सर्वर चीन में स्थित हैं, जिससे इस पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, चीन में कड़े साइबर सिक्योरिटी कानून हैं. इनके तहत कंपनियों को सरकार के साथ डेटा शेयर करना पड़ सकता है, जिससे सरकारी सर्विलांस की आशंका बढ़ जाती है. इसे देखते हुए कई देशों की सरकारें चीनी ऐप्स को बैन कर चुकी हैं. भारत में टिकटॉक समेत कई चीनी ऐप्स को ब्लॉक किया जा चुका है. वहीं अमेरिका ने भी टिकटॉक पर अपने यूजर्स का डेटा चीन के साथ शेयर करने का आरोप लगाया था. इसके चलते अब टिकटॉक को अमेरिकी कंपनी को बेचने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें-

FBI ने जारी की वॉर्निंग, अगर मेल या मैसेज में दिखें ये दो शब्द तो हो जाएं सावधान, स्कैमर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च

Embed widget