एक्सप्लोरर

Tinder पर अगर है आपकी प्रोफाइल तो अब हट जाएगा ये ऑप्शन, कंपनी ने बताई वजह

Tinder: डेटिंग ऐप टिंडर अपनी कम्युनिटी गाइडलाइन अपडेट कर रहा है. इसके तहत यूजर्स की प्रोफाइल से एक खास ऑप्शन हट जाएगा.

Dating App Tinder: डेटिंग ऐप्स आजकल बेहद पॉपुलर हैं. डेटिंग ऐप्स में टिंडर भारत में खूब यूज किया जाता है. टिंडर के जरिए लोग अपने मनपसंद साथी को ढूंढ पाते हैं. इस बीच कंपनी ऐप पर अपनी कम्युनिटी गाइडलाइन को अपडेट करने जा रही है. इसके तहत टिंडर यूजर्स की प्रोफाइल से उनके सोशल मीडिया हैंडल हट जाएंगे. यानि अब यूजर्स अपने सोशल मीडिया हैंडल प्रोफाइल पर फीड नहीं कर पाएंगे.  

इसलिए उठाया गया ये कदम 

दरअसल, टिंडर ने ये कदम इसलिए उठाया है क्योकि कुछ यूजर्स अपने Bio में बिजनेस, प्रोडक्ट प्रमोशन, और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल को फीड कर रहे थे. कंपनी ने कहा कि ये एक डेटिंग प्लेटफार्म है यहां बिजनेस, प्रोडक्ट प्रमोशन, कैंपेन, फंड रेजिंग आदि किसी का कोई मतलब नहीं है. ये प्लेटफार्म पर्सनल कनेक्शन बनाने के लिए है न कि बिजनेस कनेक्शन. इसी वजह से टिंडर प्रोफाइल से सोशल मीडिया हैंडल्स को हटा रहा है. हालांकि अभी भी लोग अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल अपने मैचेस के साथ शेयर कर सकते हैं.

बिना इजाजत शेयर न करें चैट्स 

कई यूजर्स टिंडर चैट्स को टिकटॉक और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं. इस पर कंपनी ने कहा कि टिंडर चैट्स को बिना सामने वाले व्यक्ति की इजाजत लिए शेयर करना सही नहीं है. कंपनी ने कहा कि टिंडर पर की गई बातचीत केवल टिंडर के लिए है. इसे दूसरी जगह शेयर करना अच्छी प्रैक्टिस नहीं है. 

हाल ही में ऐप पर आया है रिलेशनशिप टाइप फीचर

टिंडर ने कुछ समय पहले ऐप पर रिलेशनशिप टाइप फीचर एड किया है. इसकी मदद से यूजर्स सामने वाले व्यक्ति को ये बता सकते हैं कि वे क्या चाहते हैं या किस तरह का रिलेशनशिप ढूंढ रहें हैं. यूजर्स ओपन रिलेशनशिप, non-monogamy और polyamory आदि को चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मई की इस डेट को लॉन्च होगा iQOO का 120W फास्ट चार्जिंग वाला लेटेस्ट फोन, क्या भारत में भी होगी एंट्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget