एक्सप्लोरर

DeepSeek की AI App पर उठे सवाल, चीन भेजा जा रहा है यूजर्स का डेटा, प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरा!

DeepSeek ने पूरे टेक जगत को हिलाकर रख दिया है. कंपनी ने बेहद कम कीमत में AI मॉडल तैयार कर लिया है. हालांकि, अब कंपनी की डेटा स्टोरेज पॉलिसी को लेकर कुछ चिंताएं जताई जा रही हैं.

चीनी स्टार्टअप DeepSeek के AI चैटबॉट ने दुनिया में तहलका मचा दिया है. इसे बनाने में आई कम लागत के चलते पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है. हालांकि, अब इसके डेटा कलेक्शन को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं. दरअसल, यह कंपनी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के तहत यूजर्स का पूरा डेटा चीन में स्टोर करती है. इसे लेकर कुछ लोगों का कहना है कि यूजर्स प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है.

चीन में हैं कंपनी के सर्वर

DeepSeek का AI चैटबॉट iOS, एंड्रॉयड और वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसके जरिेये यूजर्स AI मॉडल से चैट-स्टाइल में बातचीत कर सकते हैं. कंपनी का चैटबॉट यूजर्स के सवालों के जवाब तो दे सकता है, लेकिन यह यूजर्स का भी काफी डेटा कलेक्ट करता है. इनमें से अधिकतर डेटा चीन में स्थित सर्वर पर भेजा जाता है. कंपनी यूजर्स के डिवाइस टाइप, ऑपरेटिंग सिस्टम, IP एड्रेस और कीस्ट्रोक पैटर्न के साथ अकाउंट सेटअप के दौरान मांगे जाने वाली ईमेल और फोन नंबर जैसी जानकारियां भी स्टोर करती हैं. ज्यादातर AI कंपनियां अपने मॉडल्स को ट्रेनिंग देने के लिए इस तरह की जानकारियां सेव करती हैं.

चीन में डेटा स्टोर होने पर चिंता क्यों?

दरअसल, चीन में कड़े साइबर सिक्योरिटी कानून हैं. इनके तहत कंपनियों को सरकार के साथ डेटा शेयर करना पड़ सकता है, जिससे सर्विलांस की आशंका बढ़ जाती है. इसके अलावा DeepSeek पर ऐसी जानकारी को भी सेंसर करने का आरोप लग रहा है, जिसमें चीन या उसकी नीतियों की आलोचना की गई है. कई यूजर्स ने बताया है कि यह चैटबॉट 1989 की तियानमेन स्क्वेयर की घटना जैसे टॉपिक्स पर कोई जानकारी नहीं देता. कई बार यह ऐसे जवाब देता है, जो चीनी सरकार के प्रोपेगैंडा से प्रभावित होते हैं. 

कई ऐप्स पर हो चुकी है कार्रवाई

चीनी में डेटा स्टोर को लेकर बाकी देश बहुत सहज नहीं है. भारत सरकार ने इसे लेकर कई चीनी ऐप्स को ब्लॉक किया हुआ है. अमेरिका ने भी टिकटॉक पर चीनी सरकार के साथ यूजर्स डेटा शेयर करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की थी. अब टिकटॉक को अपना ऑपरेशन अमेरिकी कंपनी के हाथों बेचने पर मजबूर होना पड़ा है.

ये भी पढ़ें-

सस्ता AI मॉडल लाकर दुनिया को चौंकाया, जानें टेक जगत में भूचाल मचाने वाले चीनी स्टार्टअप DeepSeek की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget