एक्सप्लोरर

अब कोल्ड ड्रिंक ही नहीं Coca-Cola का फोन भी चला पाएंगे आप, जानिए लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स

अभी तक आप सभी ने कोका कोला की कोल्ड ड्रिंक पी होगी, लेकिन बहुत जल्द आप इस कंपनी का स्मार्टफोन भी चला पाएंगे. जी हां, कोका कोला जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है.

बेवरेज ब्रांड कोकाकोला दुनिया भर में फेमस है. आप सभी ने कभी न कभी कोका कोला जरूर पी होगी. विशेषकर गर्मियों में कहीं अगर आप सफर करते हैं तो सबसे पहले आपके या लोगों के दिमाग में बेवरेज के तौर पर कोका कोला का नाम आता है. क्या आपने कभी सोचा था कि जिस कंपनी की कोल्ड ड्रिंक आप पीते हैं कभी उसका स्मार्टफोन भी चला पाएंगे? शायद नहीं, क्योंकि कभी किसी कंपनी ने ऐसा किया ही नहीं.

लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे चीजें भी बदल रही हैं और ऐसा कुछ देखने और सुनने को मिल रहा जो पहले कभी नहीं हुआ. ऐसा ही कुछ अब कोकाकोला करने जा रही है. बहुत जल्द आप कोकाकोला ब्रांड का स्मार्टफोन चला पाएंगे. जी हां, कंपनी एक स्माटफोन ब्रांड के साथ कोलैबोरेशन करने वाली है जिसके बाद आप कोकाकोला का स्मार्टफोन यूज कर पाएंगे. 

कोकाकोला के नए फोन के बारे में टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट किया है जिसमें फोन के बैक का डिजाइन दिखाया गया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कंपनी इस साल मार्च में इस फोन को लॉन्च कर सकती है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि कंपनी ने किस स्मार्टफोन कंपनी के साथ कोलैबोरेट किया है लेकिन जो तस्वीर टिप्स्टर मुकुल शर्मा के द्वारा शेयर की गई है उसके मुताबिक, ये डिजाइन हुबहू रियल मी 10 4G से मिल रहा है. लेकिन ये कहना अभी जल्दबाजी होगा कि कोका कोला ने इसी कंपनी के साथ समझौता किया है.

कोका कोला के फोन में मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स

कोका कोला का फोन रेड कलर का होगा. क्योंकि तस्वीर में जो फोन दिख रहा है वह रियल मी 10 4G से मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है इसलिए इस फोन में 6.5 इंच की FHD प्लस AMOLED  स्क्रीन मिल सकती है जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. मोबाइल फोन MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर के साथ आता है. रियल मी 10 4जी में डुएल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है. जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन 5000 एमएच की बैटरी के साथ आता है जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: पोको ने इस मशहूर क्रिकेटर को चुना अपना ब्रांड एंबेसडर, रीयलमी के केएल राहुल तो वीवो के हैं कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget