एक्सप्लोरर

कपड़े भी चमकेंगे और वॉशिंग मशीन भी चलेगी सालों साल, ये 5 एक्सेसरीज जरूर अपनाएं

वॉशिंग मशीन की परफॉर्मेंस और लाइफ बढ़ाने के लिए कुछ स्मार्ट एक्सेसरीज का इस्तेमाल जरूरी है. ये गैजेट्स कपड़ों की सफाई बेहतर बनाते हैं और मशीन को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं.

आज के समय में वॉशिंग मशीन हर घर की जरूरी चीज बन चुकी है. चाहे घर छोटा हो या बड़ा, कपड़े धोने की झंझट से बचने के लिए लोग सेमी ऑटोमैटिक से लेकर फुली ऑटोमैटिक तक तरह-तरह की वॉशिंग मशीनें इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन सिर्फ अच्छी मशीन खरीदना ही काफी नहीं है, उसकी देखभाल और सही एक्सेसरीज का साथ होना भी उतना ही जरूरी है.

अगर आप चाहते हैं कि आपकी मशीन सालों साल बिना किसी परेशानी के बढ़िया चले और कपड़े भी हमेशा एकदम साफ-चमकते रहें, तो आपको कुछ खास गैजेट्स और सामानों का साथ जरूर लेना चाहिए. ये न सिर्फ मशीन की परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं, बल्कि बिजली और पानी की बचत में भी मदद करते हैं.

आइए जानते हैं ऐसे 5 स्मार्ट गैजेट्स और एक्सेसरीज के बारे में जो वॉशिंग मशीन के साथ इस्तेमाल करने पर आपके बहुत काम आ सकते हैं:

1. मजबूत और एडजस्टेबल स्टैंड- मशीन रहेगी सुरक्षित

वॉशिंग मशीन को सीधे फर्श पर रखने से उसकी बॉडी पर नमी का असर हो सकता है, जिससे धीरे-धीरे जंग लगने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में एक मजबूत स्टैंड आपकी मशीन को जमीन की नमी से बचाता है. बाजार में ऐसे स्टैंड आते हैं जो एडजस्ट भी किए जा सकते हैं और पहियों के साथ आते हैं, जिससे मशीन को जरूरत पड़ने पर आसानी से इधर-उधर शिफ्ट किया जा सकता है. इससे मशीन की उम्र लंबी होती है और सफाई में भी आसानी रहती है.

2. वॉटर सॉफ्टनर – कपड़ों की चमक बरकरार रखे

अगर आपके एरिया में हार्ड वाटर यानी खारा पानी आता है, तो वॉटर सॉफ्टनर आपके लिए बेहद जरूरी गैजेट है. ये डिवाइस पानी में मौजूद हानिकारक मिनरल्स को हटाकर उसे सॉफ्ट बनाता है. इससे न सिर्फ कपड़े जल्दी खराब नहीं होते, बल्कि मशीन के पाइप और ड्रम पर भी डिपॉजिट नहीं जमता, जिससे उसकी कार्यक्षमता बनी रहती है. मार्केट में आईएफबी और वर्लपूल जैसे ब्रांड के अच्छे वॉटर सॉफ्टनर मिल जाते हैं.

3. डीस्केलिंग पाउडर – मशीन की सफाई भी जरूरी

जैसे हम बर्तन धोने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही वॉशिंग मशीन को भी समय-समय पर क्लीन करना जरूरी होता है. मशीन के अंदर जमा होने वाली मैल और डिटर्जेंट की परत को हटाने के लिए डीस्केलिंग पाउडर या लिक्विड का इस्तेमाल करें. महीने में दो बार इसका इस्तेमाल करने से मशीन अंदर से एकदम साफ रहती है और कपड़े भी अधिक साफ होकर बाहर निकलते हैं.

4. वॉशिंग मशीन कवर – धूल-मिट्टी और कीड़ों से सुरक्षा

अगर आप चाहते हैं कि आपकी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक बिल्कुल नई जैसी दिखे और अंदरूनी हिस्से सुरक्षित रहें, तो उसे एक अच्छे कवर से ढक कर रखें. इससे मशीन धूल, गंदगी और नमी से बची रहती है. साथ ही, चूहे और कॉकरोच जैसे कीड़े भी मशीन के अंदर घुसकर वायरिंग को नुकसान नहीं पहुंचा पाते.

5. एंटी-वाइब्रेशन पैड – आवाज और हिलने-डुलने से राहत

वॉशिंग के दौरान मशीन कभी-कभी काफी हिलने लगती है और आवाज भी करती है. ऐसे में एंटी-वाइब्रेशन पैड एक बेहतरीन सॉल्यूशन है. यह मशीन के नीचे लगाकर उसकी पकड़ मजबूत बनाता है और वॉशिंग के समय होने वाले शोर को भी कम करता है. इससे आसपास के सामान को नुकसान नहीं होता और मशीन स्थिर बनी रहती है.

इन स्मार्ट एक्सेसरीज और गैजेट्स को अगर आप अपनी वॉशिंग मशीन के साथ इस्तेमाल करते हैं, तो यकीन मानिए आपकी मशीन की परफॉर्मेंस बेहतर होगी, कपड़े ज्यादा साफ और सुरक्षित रहेंगे और साथ ही मशीन की लाइफ भी कई सालों तक बढ़ जाएगी. थोड़ा सा ध्यान और सही एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल आपकी मशीन को बनाएगा स्मार्ट और दमदार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget