एक्सप्लोरर

ChatGPT और OpenAI की सेवाएं ठप! Sora मॉडल और API भी हुए प्रभावित, कंपनी समाधान में जुटी

OpenAI Server Down: मंगलवार को OpenAI को एक गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जब उसकी प्रमुख सेवाएं ChatGPT, Sora वीडियो जनरेशन मॉडल, और डेवलपर APIs एक साथ ठप हो गईं.

OpenAI Server Down: मंगलवार को OpenAI को एक गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जब उसकी प्रमुख सेवाएं ChatGPT, Sora वीडियो जनरेशन मॉडल, और डेवलपर APIs एक साथ ठप हो गईं. इस व्यापक बाधा के कारण लाखों यूज़र्स इन टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए. सैम ऑल्टमैन की अगुवाई वाली कंपनी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि उनके सिस्टम में "असामान्य रूप से अधिक एरर रेट और लेटेंसी" दर्ज की जा रही है.

कंपनी कर रही जांच

कंपनी ने यह भी बताया कि वह इन तकनीकी खामियों के स्रोत की जांच कर रही है और जल्द समाधान की दिशा में काम कर रही है. गौरतलब है कि OpenAI ने 2025 के अंत तक ChatGPT यूज़र्स की संख्या 1 बिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, ऐसे में इस तरह की रुकावट उनके लिए चिंता का विषय बन सकती है.

चार घंटे तक ठप रही सेवाएं, कई सेक्टरों पर पड़ा असर

तकनीकी समस्या की शुरुआत कंपनी द्वारा सार्वजनिक रूप से स्वीकारने से लगभग चार घंटे पहले ही हो चुकी थी. इस दौरान कई सेक्टरों के यूज़र्स OpenAI की सेवाओं से पूरी तरह कट गए. AI आधारित सेवाओं पर लोगों की बढ़ती निर्भरता को देखते हुए यह बाधा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. चाहे वह कंटेंट क्रिएशन हो या डेटा एनालिसिस हर जगह इन टूल्स का उपयोग किया जा रहा है. OpenAI की स्टेटस ट्रैकर वेबसाइट पर भी अपडेट जारी किया गया जिसमें कहा गया, “कुछ यूज़र्स को हमारी सेवाओं में ज्यादा एरर और धीमी प्रतिक्रिया मिल रही है. हमारी टीम इस समस्या की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.”

भारत के प्रमुख शहरों में भी दिखा असर, सैकड़ों यूज़र्स ने की शिकायत

इस तकनीकी रुकावट का असर केवल अमेरिका या यूरोप तक सीमित नहीं रहा बल्कि भारत में भी बड़ी संख्या में यूज़र्स इससे प्रभावित हुए. Downdetector नाम की आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट के अनुसार, दोपहर 3:14 बजे (IST) तक 830 से ज़्यादा भारतीय यूज़र्स ने OpenAI की सेवाओं में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई. ये संख्या एक ही देश में रिपोर्ट की गई परेशानी की गंभीरता को दर्शाती है. इसके अलावा भारत के प्रमुख महानगरों से यह रिपोर्टें अधिक संख्या में आईं जिनमें दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई प्रमुख रूप से शामिल रहे.

यह भी पढ़ें:

iOS 26 अपडेट में Apple ने पेश किया Liquid Glass डिज़ाइन और ऐसा स्मार्ट फीचर जो बदल देगा आपके फोन चलाने का अनुभव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
Prevention Mobile From Spam: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget