एक्सप्लोरर

ChatGPT ने किया वकील का काम और फर्म को दिलवाएं फसे हुए 109,500 डॉलर, जानिए कैसे?  

चैट जीपीटी ने एक डिजाइन एजेंसी के लिए वकील का काम करते हुए फसे हुए 1,09,500 डॉलर वापस दिलवा दिए. जानिए ये कैसे संभव हो पाया.  

ChatGpt As Lawyer: ओपन एआई के चैटबॉट चैट जीपीटी को लेकर हर दिन अलग-अलग खबरें देखने और सुनने को मिल रही हैं. अभी तक आपने चैटबॉट को लेकर ये सुना होगा कि ये बड़े-बड़े एग्जाम पास कर चुका है और लोगों को कामकाज में मदद कर रहा है. आज हम आपको चैट जीपीटी के बारे में एक ऐसी बात बताएंगे जो आपको हैरान कर देगी. दरअसल, इस चैटबॉट ने एक डिजाइन फर्म के लिए वकील का काम करते हुए फंसे हुए 1 लाख डॉलर से ज्यादा पैसे वापस दिलवा दिए हैं. जानिए आखिर क्या है मामला?

बात ये है

ट्विटर पर Greg Isenberg नाम के एक व्यक्ति ने ये पूरा मामला बताया है कि कैसे उन्होंने फर्म के फंसे हुए 1,09,500 डॉलर चैट जीपीटी के जरिए वापस मिल पाएं. Isenberg ने बताया कि अधिकतर लोग जब उनका पैसा कहीं फस जाता है तो वे वकील की सहायता लेते हैं लेकिन उन्होंने चैट जीपीटी की मदद ली और उनका काम बन गया. Greg Isenberg ने बताया कि साल 2022 में उनके ग्रुप ने कुछ डिजाइन एक पॉपुलर ब्रांड को दिए थे. ब्रांड को डिजाइन पसंद आए और वे लगातार नए-नए डिजाइन मांगते रहे. ब्रांड ने पैसे देने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ट्विटर पर Greg Isenberg ने लिखा कि उनकी डिजाइन एजेंसी ने 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम किया है और कई करोड़ रुपए की कमाई की है लेकिन उन्होंने कभी ऐसा क्लाइंट नहीं देखा जिसने कंपनी का पैसा मार लिया हो. क्योकि क्लाइंट लम्बे समय से पैसे नहीं दे रहा था इस कारण से कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी मन से काम नहीं कर पा रहे थे और सभी ने ये सलाह दी कि क्लाइंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. 

 

चैट जीपीटी ने ऐसे की मदद 

Greg Isenberg ने लॉयर के पास जाने के बजाय चैट जीपीटी की सहायता ली और चैट जीपीटी से एक ऐसा ईमेल लिखने को कहा जिससे क्लाइंट समय पर पैसे वापस लौटा दे. Isenberg ने कहा कि यदि वे लॉयर को हायर करते तो उसके लिए उन्हें 1000 डॉलर खर्च करने पड़ते जबकि चैट जीपीटी ने ये काम फ्री में कर दिया. आप सब की सुविधा के लिए हम यहां सभी ट्वीट्स जोड़ रहे हैं. इन्हें देखकर आप बेहतर तरीके से समझ सकते हैं चैट जीपीटी ने कैसा ई-मेल लिखा था. Greg Isenberg ने आगे लिखा कि क्लाइंट को ई-मेल भेजने के कुछ ही देर बाद फसे हुए पैसे का भुगतान हो गया और उनकी टीम खुश हो गई. 

बता दें, Greg Isenberg की लिंकडइन प्रोफाइल के मुताबिक वे Late Checkout जोकि एक डिजाइन एजेंसी है उसके सीईओ हैं. इससे पहले उन्होंने एडवाइजर के रूप में Reddit Inc और टिक टॉक में काम किया है.

यह भी पढ़ें: आज 40-50 रुपये में मिल जाने वाले Earphone की शुरुआत ऐसे हुई थी, पहला Earphone ऐसा दिखता था  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget