एक्सप्लोरर

ये कंपनियां देती हैं सबसे लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट, Smartphone को होते हैं कई फायदे, देखें लिस्ट

आजकल लोग नया फोन खरीदने की बजाय पुराने फोन को लंबे समय तक यूज कर रहे हैं. इस कारण सॉफ्टवेयर अपडेट बहुत जरूरी हो जाता है. ऐपल और गूगल समेत कुछ कंपनियां सबसे लंबे समय तक OS अपडेट देती हैं.

Smartphone रखने को लेकर लोगों की आदतों में थोड़ा बदलाव आया है. आजकल लोग पहले की तुलना में अधिक समय तक स्मार्टफोन रख रहे हैं. यानी लोग नया फोन खरीदने की बजाय अपने पुराने फोन का यूज ज्यादा कर रहे हैं. ऐसे में सॉफ्टवेयर अपडेट बहुत जरूरी हो जाता है. कुछ साल पहले तक एंड्रॉयड फोन में ज्यादा OS अपडेट नहीं मिलती थी, लेकिन अब यह स्थिति बदली है. आइए उन तीन कंपनियों के बारे में जानते हैं, जो सबसे ज्यादा समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान करती हैं.

Google

Pixel 8 सीरीज के साथ गूगल ने 7 सालों तक Android OS अपडेट देने का ऐलान किया था. इसके साथ ही गूगल ने कहा कि वह पुराने पिक्सल मॉडल को भी अतिरिक्त दो सालों तक अपडेट देगी. इस तरह गूगल लंबे समय तक OS अपडेट देने वाली कंपनी बन गई है. यूजर्स को भी इससे कई फायदे होते हैं. उसे अपने पुराने में नए फीचर्स मिलते रहते हैं और सिक्योरिटी बग्स को लेकर भी चिंता करने की जरूरत नहीं रहती.

Samsung

सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में सैमसंग भी गूगल के बराबर खड़ी है. कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज और नए डिवाइस पर 7 साल के OS अपडेट की बात कहती है. इसके अलावा गैलेक्सी A-सीरीज में 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी पैचेज की गारंटी देती है. यह इसके मुकाबले वाली कई कंपनियों की तुलना में बेहतर है.

Apple

ऐपल लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में आगे रही है. शुरुआती सालों में OS अपडेट को लेकर एंड्रॉयज का रवैया ढुलमुल था, वहीं ऐपल अपने डिवाइस को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती थी. आईफोन 6 लॉन्च होने के बाद से अब ऐपल कम से कम 5 सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान करती है. हालांकि, ऐपल ने इसे लेकर कभी गारंटी नहीं दी है. उसके कई फोन को 5 से भी ज्यादा बार अपडेट मिली है.

ये भी पढ़ें-

Indian Railways ले आई SuperApp, एक जगह ही मिलेंगी सारी सर्विसेस, यूज करना है आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
Embed widget