एक्सप्लोरर

BSNL की 5G लॉन्च डेट का पता चल गया, जियो और एयरटेल पहले ही इतने शहरों में बना चुके हैं अपनी जगह

5G in India: देश के संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है. आइए जानते हैं देश में BSNL अपनी 5G सेवा कब से शुरू करने जा रहा है.

BSNL 5G Launch Update: टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल और जियो ने अपने यूजर्स के लिए देश के कई बड़े शहरों में 5G सेवा की शुरुआत कर दी है. ऐसे में BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) के यूजर्स भी 5G सेवा के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. BSNL 5G को लेकर समय-समय पर अपडेट मिलती रहती है. इसी क्रम में केन्द्रीय संचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अब इस पर एक बार फिर से अपडेट दिया है. वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान BSNL की 5G सर्विस से जुड़ी एक जानकारी दी है. आइए जानते हैं इस कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा...

BSNL कब शुरू करेगा अपना 5G नेटवर्क?

केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाले 5 से 7 महीने में BSNL अपनी 4G सेवा को 5G में अपग्रेड करने जा रहा है. इसके साथ ही वैष्णव ने यह भी बताया कि देश में मौजूद 1.35 लाख टावर के साथ इसकी शुरूआत होगी. एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि कंपनी की कनेक्टिविटी ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी अच्छी है. उन्होंने कहा कि टेलीकॉम के क्षेत्र में BSNL की स्थिति अब और मजबूत होने वाली है.

टाटा देगी सहयोग

BSNL को उसकी 5G सर्विस की शुरुआत के लिए टाटा कंसलटेंसी सर्विस (TCS) अपना सहयोग देगी. खबर हैं कि BSNL ने अपनी 5G सेवा की टेस्टिंग के लिए TCS से इक्विपमेंट की मांग भी की है. जिसके बाद ही कंपनी 5G ट्रायल को शुरू करेगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL का 5जी नेटवर्क सबसे पहले वहां पहुंचेगा, जहां अभी निजी टेलिकॉम कंपनियों का नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है.

अब तक कहां कहां पहुंचा 5G नेटवर्क

फिलहाल देश में जियो और भारती एयरटेल ने 5G नेटवर्क की शुरुआत कर रखी है. हालांकि,  VI (वोडाफोन आईडिया) ने अभी अपना 5G नेटवर्क लॉन्च नहीं किया है और न ही कंपनी ने अभी तक इसकी कोई जानकारी दी है. हालांकि, BSNL ने अभी तक 4G नेटवर्क भी लॉन्च नहीं किया है लेकिन जल्द ही कंपनी देश में 4G और 5G नेटवर्क को भी लॉन्च करेगी.

एयरटेल-जियो ने कहां-कहां शुरू किया 5G?

जियो अपने 5G नेटवर्क की शुरुआत गुजरात के सभी जिलों में कर चुका है, इसलिए गुजरात देश का पहला पूर्ण रूप से 5G नेटवर्क वाला राज्य बन गया है. इसके अलावा जियो की ट्रू 5जी सेवा दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, कोलकाता, बनारस, बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और नाथद्वारा (राजस्थान) आदि जगहों पर भी पहुंच चुकी है. एयरटेल ने अपने 5जी प्लस नेटवर्क की शुरुआत दिल्ली, नागपुर, पानीपत, गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, हैदराबाद, सिलिगुड़ी, गुवाहाटी और पटना जैसे शहरों में कर दी है.  

यह भी पढ़ें : वॉट्सऐप के बाद अब इंस्टाग्राम पर भी क्रिएट करें अपना अवतार, क्या है इसे बनाने का तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget