एक्सप्लोरर

रोजाना एक रुपये से भी कम लागत में सालभर की वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा का मजा, इस कंपनी ने करवाई बल्ले-बल्ले!

BSNL अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान पेश करती है. इनमें कम दामों में लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज से कई लोग परेशान हैं और सस्ता विकल्प देख रहे हैं. ऐसे लोगों के सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती है. इन प्लान्स में डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ लंबी वैलिडिटी का भी बेनेफिट होता है. आज हम एक ऐसे ही रिचार्ज प्लान की बात करने जा रहे हैं, जिसमें कंपनी सालभर की वैलिडिटी के साथ-साथ डेटा और कॉलिंग भी दे रही है.

BSNL का 321 रुपये वाला प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी 321 रुपये में एक साल की वैलिडिटी दे रही है. यानी यूजर्स को 321 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसके अलावा हर महीने 15GB डेटा, फ्री कॉलिंग और 250 SMS भी प्लान में मिलते हैं. इसका मतलब है कि ग्राहकों को प्रति दिन एक रुपये से भी कम लागत में वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग का फायदा मिल रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल तमिलनाडु के पुलिसकर्मियों के लिए वैलिड है.

BSNL ने इस ऑफर में बढ़ाई वैलिडिटी और डेटा लिमिट

BSNL ने नए साल के मौके पर 2,399 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स बढ़ा दिए हैं. अब कंपनी इस पर 395 दिनों की जगह 425 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इसी तरह 790GB डेटा की जगह 850GB डेटा मिल रहा है. इन बेनेफिट्स का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा. यह ऑफर 16 जनवरी तक लागू है. अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो 16 जनवरी से पहले रिचार्ज करवाना होगा. एक बार यह रिचार्ज करवाने के बाद आपको 2025 में फिर से रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

277 रुपये के प्लान में 120GB डेटा

BSNL ने नए साल के मौके पर एक और ऑफर जारी किया है. इसमें 277 रुपये का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 120GB फ्री डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिल रही है. यह ऑफर भी 16 जनवरी तक लागू है. 

ये भी पढ़ें-

लंबा इंतजार होगा खत्म! Android फोन्स में भी आने वाला है iPhone जैसा फीचर, चार्जिंग होगी तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
IND vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget