एक्सप्लोरर

6 रुपये की डेली लागत में मिल रही सालभर से ज्यादा की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा, इस प्लान ने उड़ाई Jio-Airtel की नींद

अगर आप लंबी वैलिडिटी, डेली डेटा और कॉलिंग बेनेफिट के साथ प्लान ढूंढ रहे हैं तो BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान आपके काम आ सकता है. इसमें एक साल से भी ज्यादा की वैलिडिटी दी जा रही है.

आजकल महंगे रिचार्ज प्लान मोबाइल यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं. पिछले साल रिचार्ज प्लान महंगे हुए थे. अब कंपनियां ज्यादा पैसों में कम वैलिडिटी और बेनेफिट दे रही हैं. हालांकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक ऐसा शानदार प्लान पेश कर रही है, जिसमें 6 रुपये की डेली लागत में एक साल से ज्यादा की वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग के बेनेफिट्स मिल रहे हैं. आइए, इस प्लान के बारे में जानते हैं.

BSNL का 2,399 रुपये का प्लान

BSNL का यह प्लान 395 दिन यानी 13 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसका मतलब है कि अगर आप आज यह रिचार्ज करवाते हैं तो 2026 तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ डेटा, कॉलिंग और SMS के भी बेनेफिट्स मिल जाएंगे. लंबी वैलिडिटी के साथ इस प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड मोबाइल डेटा, रोजाना 100 SMS और फ्री कॉलिंग ऑफर भी की जा रही है. आप देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड बातें कर सकते हैं और यह देखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी कि आप रोमिंग में हैं या रोमिंग में कॉल कर रहे हैं. यह प्लान हर नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है. जियो और एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों से तुलना करें तो BSNL का यह प्लान काफी सस्ता है. 

जियो और एयरटेल के एनुअल प्लान 

जियो का एनुअल प्लान 3,599 रुपये का है. इसमें यूजर्स को 365 दिनों के लिए रोजाना 2.5GB डेटा, रोजाना 100 SMS और फ्री कॉलिंग दी जा रही है. इसके साथ कुछ कूपन और दूसरे बेनेफिट भी ऑफर किए जा रहे हैं. एयरटेल की बात करें तो कंपनी 3,599 और 3,999 रुपये में दो प्लान ऑफर करती है. इनमें क्रमश: रोजाना 2GB और 2.5GB डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ भी कुछ दूसरे बेनेफिट हैं. हालांकि, वैलिडिटी और कीमत के मामले में दोनों कंपनियों के प्लान ही BSNL से पिछड़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें-

Oppo और OnePlus के Smartphones में दिखेगा बदलाव, आ सकता है iPhone 16 जैसा यह फीचर, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget