एक्सप्लोरर

BSNL यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! तय हो गई 5G सर्विस लॉन्च होने की तारीख, इस दिन से मिलेगा फास्ट इंटरनेट

BSNL 5G Service Launch Date: BSNL यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट आया है. दरअसल, कंपनी बहुत जल्द अपनी 5G सेवाएं रोल आउट करने की तैयारी कर रही है.

BSNL 5G Service: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पिछले कुछ महीनों से टेलीकॉम सेक्टर में सुर्खियां बटोर रहा है. रिचार्ज प्लान में बदलाव से लेकर 4जी नेटवर्क को ठीक करने तक, ये सरकारी टेलीकॉम कंपनी अब धीरे धीरे प्राइवेट कंपनियों से मुकाबला करने के लिए तैयार हो रही है. इसी बीच यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट आया है. दरअसल, कंपनी बहुत जल्द अपनी 5G सेवाएं रोल आउट करने की तैयारी कर रही है.

2025 के जनवरी महीने में लॉन्च हो सकती है 5जी सर्विस

द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के आंध्र प्रदेश के प्रधान महाप्रबंधक, L. Srinu ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की थी कि बीएसएनएल 2025 के जनवरी महीने में अपनी 5जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. वहीं, अभी कंपनी जल्द से जल्द 5G रोलआउट में सुविधा के लिए अपनी आधारभूत संरचना को अपग्रेड करने पर जोर दे रही है. इसमें टावर और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं.

4जी सर्विस को 5जी में बदलने पर चल रहा काम

बीएसएनएल 4जी सर्विस को 5जी में बदलने पर काम कर रही है. इसका मतलब है कि 5जी सर्विस को लॉन्च करने के लिए ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. 5G का रोलआउट उन क्षेत्रों में शुरू होगा जहां बीएसएनएल पहले से अपनी 4G सेवाएं लॉन्च कर चुका है. इसके बाद अपग्रेड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

हाल ही में जारी किया था वीडियो

बता दें कि बीएसएनएल ने मुंबई और दिल्ली में 4G नेटवर्क के लॉन्च को टीज किया है. हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि वह ये सेवाएं किन शहरों में पहले लॉन्च करेगी. लेकिन कंपनी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें BSNL और MTNL दोनों के लोगो मौजूद हैं और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की बात की जा रही थी. ऐसे में लोगों को बीएसएनएल 5जी सर्विस जल्द से जल्द लॉन्च होने का इंतजार है.

Satellite-to-Device सर्विस शुरू

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने भारत में पहली "Satellite-to-Device" सर्विस शुरू की है, जो देश के सबसे दूरदराज इलाकों में भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. दूरसंचार विभाग (DoT) ने इसकी घोषणा की और बताया कि यह सर्विस अमेरिकी कंपनी Viasat के कॉलेबरेशन से शुरू की गई है. इस नई टेक्नोलॉजी का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता.

ये भी पढ़ें-

Instagram Reels शेयर करने का ये है सही समय, मिनटों में होगी वायरल, भर-भरकर मिलेंगे लाइक और व्यूज

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget