एक्सप्लोरर

जियो-एयरटेल के बाद अब आ रहा BSNL 5G, जानिए हाई स्पीड इंटरनेट कब से यूज कर पाएंगे?

एयरटेल और जियो के बाद अब बीएसएनएल भी अपना 5जी नेटवर्क देशभर में लॉन्च करने वाला है. खास बात ये है कि बीएसएनएल 4G के कुछ समय बाद ही 5G नेटवर्क को पेश करेगा. 

BSNL 5G: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल ने पिछले साल देश के कुछ प्रमुख शहरों से 5G नेटवर्क की शुरुआत की थी. तब से लगातार दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं. 4G के मुकाबले 5G नेटवर्क पर 30 से 40 फ़ीसदी अच्छी इंटरनेट स्पीड और लोगों को पहले से बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलने का दावा टेलीकॉम कंपनियां कर चुकी हैं. कस्टमर भी अब तेजी से 5G नेटवर्क पर स्विच कर रहे हैं और हाई स्पीड इंटरनेट का मजा उठाना चाहते हैं. फिलहाल देश में दो ही ऐसी टेलीकॉम ऑपरेटर है जो 5जी सर्विस लोगों को प्रदान कर रहे हैं. इस बीच अच्छी खबर ये है कि भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल भी जल्द अपना 5जी नेटवर्क देशभर में लॉन्च करने वाला है. इसकी पुष्टि टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद की है. जानिए उन्होंने क्या कहा.


टेलीकॉम मंत्री ने कही ये बात

टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बीएसएनएल का 5G नेटवर्क अप्रैल 2024 तक लांच किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल कंपनी 4जी पर ध्यान दे रही है जो जल्द रोलआउट किया जाएगा. 4G नेटवर्क के 1 साल के अंदर ही इसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड कर दिया जाएगा. बीएसएनएल फिलहाल टीसीएस और सीडॉट के साथ मिलकर 4G नेटवर्क पर काम कर रहा है. टेलिकॉम मंत्री ने ये बात एयरटेल और जियो 5G सर्विस को उड़ीसा में पेश करते वक्त कहीं.  तो बीएसएनएल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि साल 2024 तक कंपनी का 5G नेटवर्क और इससे पहले 4G नेटवर्क उन्हें मिलने लगेगा. 

4G नेटवर्क इस साल हो सकता है लाइव 

बीएसएनएल इस साल के अंत तक देश के सभी शहरों में अपना 4G नेटवर्क लाइव कर सकता है. यानी बीएसएनएल यूजर्स 4G इंटरनेट का मजा इस साल से उठा पाएंगे. वही, अगले साल यानी साल 2024 में उन्हें 5G नेटवर्क का भी लाभ मिलने लगेगा. 


इतने शहरों तक पहुंचा एयरटेल-जियो का 5 नेटवर्क

रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल ने पिछले साल ही 5G नेटवर्क की शुरुआत की थी. तब से लेकर अब तक जियो की 5जी सर्विस 75 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध हो चुकी है. वहीं, भारतीय एयरटेल भी 40 से ज्यादा शहर अब तक कवर कर चुका है. फिलहाल, किसी भी कंपनी ने अलग से 5G प्लान पेश नहीं किया है लेकिन यूजर्स को कुछ एक्जिस्टिंग प्लांस पर 5G एलिजिबिलिटी दी गई है. यानी पुराने प्लांस पर ही वे 5जी इंटरनेट का मजा उठा पाएंगे. हालांकि 5जी इंटरनेट का लाभ आप तभी ले पाएंगे जब आपके पास 5G स्माटफोन होगा और आपके सर्कल में 5G नेटवर्क उपलब्ध होगा.

यह भी पढें:

Redmi, Samsung से लेकर OnePlus तक... ये लेटेस्ट स्मार्टफोन इस हफ्ते हुए हैं लॉन्च, नया फोन लेने से पहले पढ़ें यह खबर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSNL के इस प्लान में मिलता है डेली 2GB डेटा! जानें कितनी है कीमत और बेनिफिट्स
BSNL के इस प्लान में मिलता है डेली 2GB डेटा! जानें कितनी है कीमत और बेनिफिट्स
क्या अब iPhone 17 नहीं होगा सस्ता, iPhone 18 लॉन्चिंग का इंतजार करने वालों को लगेगा झटका?
क्या अब iPhone 17 नहीं होगा सस्ता, iPhone 18 लॉन्चिंग का इंतजार करने वालों को लगेगा झटका?
स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत
स्मार्ट टीवी की स्लो स्पीड कर रही है मूवी का मजा खराब? इस ट्रिक से दूर हो जाएगी दिक्कत
कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई
कितनी होती है Gaming Laptop की लाइफ? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad: हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
Embed widget