एक्सप्लोरर

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! सामने आई 4G और 5G की लॉन्चिंग डिटेल, खुद सरकार ने सब बताया

BSNL 5G Network : आपका इंतजार खत्म हुआ. BSNL की 5G लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है. केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद हर बात का खुलासा किया है.

BSNL 4G and 5G Network : एयरटेल और जियो 5G रोलआउट में लगे हुए हैं. वहीं, BSNL ने अभी तक 4G भी शुरू नहीं किया था, लेकिन अब कंपनी कमर कसती नजर आ रही है. केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि BSNL ने 200 साइटों पर 4जी नेटवर्क शुरू कर दिया है. हां, अभी 200 साइट पर ही 4जी नेटवर्क को शुरू किया गया है, लेकिन यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा है कि तीन महीने तक टेस्टिंग होगी, अगर सबकुछ सही रहता है तो प्रति दिन औसतन 200 साइटों पर लॉन्च किया जाएगा. 

5G को लेकर क्या अपडेट? 

भले ही, BSNL ने 4जी रोलआउट करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी भी यह एयरटेल और जियो से पीछे है. आगे आने के लिए कंपनी को 5G पर भी ध्यान देना चाहिए. 5जी को लेकर भी सरकार ने अपडेट दिया है. मंत्री ने कहा कि नवंबर-दिसंबर तक 4जी को रोलआउट किया जाएगा. फिर बाद में, 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव का बयान

वैष्णव ने कहा, "जिस गति से BSNL तैनात करेगा, आप हैरान होंगे. तीन महीने की टेस्टिंग के बाद, हम एक दिन में 200 साइटों पर काम करेंगे. यह वह औसत है, जिस पर हम आगे बढ़ेंगे. बीएसएनएल नेटवर्क शुरू में 4जी की तरह काम करेगा, लेकिन बाद में बहुत जल्द नवंबर-दिसंबर के आसपास, बहुत छोटे सॉफ्टवेयर एडजस्टमेंट के साथ यह 5जी बन जाएगा.

वैष्णव ने कहा, "आज व्यावहारिक रूप से हर मिनट एक 5जी साइट एक्टिव हो रही है. इससे दुनिया हैरान है. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि चारधाम में 2,00,000वीं साइट स्थापित की गई है."

1 अक्टूबर को रोलआउट हुआ 5G

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को 5G सर्विस को शुरू किया था. सर्विस शुरू करने के 5 महीने के भीतर पहली 1 लाख 5जी साइटों को शुरू किया गया. जहां तक जियो और एयरटेल की बात है. दोनों कंपनियां BSNL के मुकाबले काफी आगे हैं. दोनों कंपनियां देश के लगभग हर हिस्से को 5G से कवर कर चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें - AC को कर दें इस टेंपरेचर पर सेट, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत और बिल भी ज्यादा नहीं आएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget