एक्सप्लोरर

क्या आपके एरिया में भी Blinkit नहीं चल रहा? एप के डिलीवरी पार्टनर हड़ताल पर हैं, जानिए क्यों

Blinkit : अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो शायद आप ब्लिंकिट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे होंगे. आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है?

Blinkit Workers Strike : ब्लिंकिट जोमैटो की किराना यूनिट है. इस एप से लोग ग्रोसरी का सामान आसानी से अपने दरवाजे पर मंगवा लेते हैं. लेकिन, क्या आपकी Blinkit एप भी काम नहीं कर रही है. आप किराने का सामान मंगवाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐप चल ही नहीं रही है? अगर ऐसा हो रहा है तो शायद आप दिल्ली एनसीआर में रह रहे होंगे. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ब्लिंकिट के डिलीवरी पार्टनर पिछली पेमेंट सिस्टम की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल के कारण दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में Zomato की ब्लिंकिट ग्रॉसरी यूनिट के लगभग 50 स्टोर बंद हो गए हैं.

डिलीवरी पार्टनर क्यों कर रहे हड़ताल?

रिपोर्ट्स से पता चला है कि जोमैटो के स्वामित्व वाली कंपनी ब्लिंकिट के साथ काम करने वाले सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर कंपनी के पेआउट स्ट्रक्चर में बदलाव के विरोध में पिछले तीन दिनों से हड़ताल कर रहे हैं. हड़ताल के पीछे का कारण ब्लिंकिट के भुगतान ढांचे में हालिया बदलाव हैं, जहां डिलीवरी पार्टनर्स को अब प्रति डिलीवरी 25 रुपये के के बजाय 15 रुपये प्रति डिलीवरी का न्यूनतम शुल्क मिल रहा है.

क्या चाहते हैं डिलीवरी पार्टनर?

कई स्थानों पर काम करने वाले लगभग पचास श्रमिकों ने कहा कि नए पेमेंट स्ट्रक्चर से उनकी दैनिक आय में 40-50 प्रतिशत की कमी आएगी. कर्मचारी चाहते हैं कि नए पेमेंट स्ट्रक्चर को तुरंत रद्द कर दिया जाए, और अनुरोध किया जा रहा है कि पेमेंट स्ट्रक्चर में कोई भी बदलाव कर्मचारियों के साथ सलाह मशवरा करके लिया जाए. एप का बंद होना ऐप के नियमित ग्राहकों को प्रभावित कर रहा है क्योंकि वे पिछले कुछ दिनों से ब्लिंकिट ऐप पर ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं.  

कई यूजर्स ने ट्विटर पर भी इस मुद्दे को उठाकर कंपनी से बंद सेवाओं के बारे में पूछा है. ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ब्लिंकिट ने कहा,  "हम समझते हैं कि इससे आपको परेशानी हो रही होगी. हमारी टीमें इसे जल्द से जल्द ठीक करने पर काम कर रही हैं, और हम आपको फिर से सेवा देने के लिए बहुत जल्द वापस आएंगे," 

यह भी पढ़ें - सैमसंग का सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे बेहतरीन फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Incognito Mode Truth: कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?
कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?
क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Digital Wallet? जानें खतरे
क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Digital Wallet? जानें खतरे
फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉड
फोन चोरी हुआ और UPI से कट गए पैसे! तेजी से फैल रहा ये नया साइबर फ्रॉड
4G vs 5G Network: मोबाइल 5G और नेटवर्क 4G! सिम बदलने से पहले समझें पूरा खेल
मोबाइल 5G और नेटवर्क 4G! सिम बदलने से पहले समझें पूरा खेल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget