एक्सप्लोरर

BGMI iOS App: Apple फोन यूजर्स के लिए खुशखबरी, Battlegrounds Mobile India का iOS वर्जन हुआ लॉन्च, गूगल पर कर रहा है ट्रेंड

BGMI iOS App: गेम डेवलपर Krafton ने BGMI गेम की iOS ऐप रिलीज कर दी है. BGMI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर गेम के iOS ऐप की रिलीज को लेकर जानकारी शेयर की है.

BGMI iOS App: PUBG मोबाइल के इंडियन वर्जन, बैटलग्राउंडस मोबाइल इंडिया (BGMI) गेम को लेकर अब Apple फोन यूजर्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. गेम डेवलपर Krafton ने इस गेम की iOS ऐप भी रिलीज कर दी है. Krafton ने Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस इस गेम को 2 जुलाई को रिलीज किया था. अब उसके डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय के बाद Apple फोन यूजर्स के लिए भी इसे रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही Krafton ने BGMI की iOS ऐप के मेंटेनेंस के शेड्यूल का भी एलान कर दिया है. इसके साथ ही आज BGMI का iOS वर्जन गूगल पर भी ट्रेंड कर रहा है.

बैटलग्राउंडस मोबाइल इंडिया (BGMI) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर गेम के iOS ऐप की रिलीज को लेकर जानकारी शेयर की है. अपनी पोस्ट में BGMI ने लिखा, "यकीन करें या ना करें, BGMI अब iOS में भी आ गया है. अभी डाउनलोड करें. गेमिंग कम्यूनिटी लगातार ये सवाल कर रही थी कि BGMI का iOS वर्जन कब आएगा? अब अपने स्टार्स से जानिए. इंडिया का गेम अब iOS में भी अवेलेबल है. Bio में दिए गए लिंक में जाएं और अभी डाउनलोड करें." 

Apple ID या Face ID के जरिये गेम को करें डाउनलोड 

Apple फोन यूजर्स कंपनी के ऐप स्टोर पर जाकर BGMI गेम को डाउनलोड कर सकते हैं. iOS ऐप स्टोर की लिस्टिंग में जाकर आप 'Get' के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपनी Apple ID या Face ID के जरिये इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं. iOS ऐप स्टोर पर इस गेम का साइज 1.9 GB है. बैटलग्राउंडस मोबाइल इंडिया डाउनलोड करने के लिए Apple फोन यूजर्स के पास iOS 11.0 या इसके बाद का वर्जन मौजूद होना चाहिए. 

गूगल प्ले स्टोर पर 5 करोड़ से ज्यादा बार किया जा चुका है डाउनलोड 

बता दें कि, गूगल प्ले स्टोर पर अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही बैटलग्राउंडस मोबाइल इंडिया गेम 3 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था. अब तक इस गेम को 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. क्राफ्टन ने इस गेम को खास तौर पर भारतीय गेमर्स के लिए लॉन्च किया था और चूंकि भारत में एंड्रॉयड यूजर्स ज्यादा है इसलिए कंपनी ने पहले एंड्रॉयड वर्जन को लॉन्च किया.

यह भी पढ़ें 

एंड्रॉयड के नए एक्सेसिबिलिटी फीचर से होगी आसानी, चेहरे के भाव से मोबाइल को कंट्रोल कर सकेंगे यूजर्स

सैमसंग ने 50 हजार युवाओं को ट्रेन करने के लिए NSDC के साथ किया करार, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल सेक्टर में मिलेगी नौकरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget