एक्सप्लोरर

20 हजार रुपये से कम में खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन, हैवी बैटरी के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर

अगर आपका बजट 20 हजार रुपये है तो यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे स्मार्टफोन जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन सेगमेंट में 20 हजार रुपये का बजट एक ऐसा बजट होता है जिसमें कई अच्छे स्मार्टफोन आपको आसानी से मिल जायेंगे. अगर आप इसी रेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे स्मार्टफोन की लिस्ट बता रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Nokia 7.2

Nokia के स्मार्टफोन अपनी सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं. अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के आस-पास है तो आप Nokia 7.2 के बारे में विचार कर सकते हैं. इस फोन में दो स्टोरेज वर्जन मिलेंगे जिसमें 4GB+64GB और 6GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद हैं. फोन की कीमत 16,399और 18,099 रुपये है. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है. फोन 660 एसओसी प्रोसेसर पर काम करता है. Nokia 7.2 स्मार्टफोन के कैनरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैंसर दिया गया है. वहीं बैक में ट्रिपल रियर कैमरा है. बैक साइड में 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो और कैमरा है. इसके अलावा सेल्फी कैमरा की बात करें तो Nokia 7.2 में 20 मेगापिकत्सल का सेल्फी कैमरा उनलब्ध है. स्मार्ट पोन की बैटरी 3500 mah की है.

Samsung Galaxy M21 

Samsung का Galaxy M21 एक इस सेगमेंट में एक अच्छा स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 12,699 से शुरू होती है. जोकि इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत है.फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट दिया है. इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल का है. ग्राफिक्स के लिए माली-G72 MP3 GPU और 3 प्रोटेक्शन का गोरिल्ला ग्लास भी मिलेगा.

Samsung Galaxy M31s

20 हजार के बजट में ही Samsung Galaxy M31s एक काफी अच्छा स्मार्टफोन है. इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Samsung एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर दिया है जोकि 2.3 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड से लैस है. इस नए फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग से लैस है. इस फोन के साथ 25W का फास्ट चार्जर भी मिलता है. फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये फोन बेहद खास है. इसमें चार कैमरे का सेटअप दिया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस , तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन 4K विडियो रिकॉर्ड शूट करने की आजादी देता है. इस फोन की कीमत 19,499 रुपये है.

OPPO A9 2020

OPPO के स्मार्टफोन में बेहतर क्वालिटी देखने को मिलती है. OPPO A9 2020 एक लाजवाब स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 15,913 रुपये से शुरू होती है.फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर उपलब्ध है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. 6.52 इंच की फुल डिस्प्ले स्क्रीन दिया है डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच है. साथ ही डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है. फोन में मीडियाटेक Qualcomm SM6125 प्रोसेसर, 128 जीबी की स्टोरेज और 4 जीबी रैम मिलेगी इसके साथ ही 5000 mAh की बैटरी दी गई है.

Poco M2 Pro

20 हजार के बजट में Poco M2 Pro एक अच्छा स्मार्टफोन है. इसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं, जिसकी कीमत 13,999 रुपये से लेकर 16,999 रुपये तक जाती है. इसमें 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिस पर सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलता है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया है.यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल किया है. यह कैमरा सेटअप विडियो और फोटो दोनों के लिए काफी खास रह सकता है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

यह भी पढ़ें 

Oppo F17 और F17 Pro अगले महीने होंगे लॉन्च, Samsung के इस फोन से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget