एक्सप्लोरर

वेब सीरिज और मूवी का मज़ा होगा और भी बेहतर, ये हैं 6 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

अगर स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6 इंच या इससे बड़ा हो तो फिर मूवी देखने का मज़ा बढ़ जाता है, ऐसे में यहां हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक लगा हुआ है, घर में समय बिताने के लिए लोग वेब सीरिज का जम कर मज़ा उठा रहे हैं. ज्यादातर लोग स्मार्टफोन पर भी मूवी और वेब सीरिज देखने पसंद करते हैं. अगर स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6 इंच या इससे बड़ा हो तो फिर विडियो देखने का मज़ा और भी बेहतर हो जाता है. ऐसे में यहां हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Samsung Galaxy A71 

Samsung के Galaxy A71 में 6.7 इंच का इंफीनिटी-O डिस्प्ले लगा हैं जो AMOLED प्लस टेक्नॉलजी के साथ है. इस फोन का डिस्प्ले काफी रिच और ब्राइट है. ऐसे में विडियो देखते समय आपको मज़ा आयेगा. यह एक दमदार स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 29,999 रुपये रखी है जोकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन की है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, जोकि 64MP + 12MP + 5MP+5MP कैमरे से लैस है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है.परफॉरमेंस के लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, वहीं पावर के लिए इसमें 4,500 mAh की बैटरी दी गई है, जोकि 25W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ है.

Vivo V19

Vivo का नया स्मार्टफोन V19 एक शानदार डिवाइस है. में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, यह डिस्प्ले बेहद ब्राइट और कलरफुल है. इस फोन में आप मज़े से वेब सीरिज और मूवी मज़ा ले सकते हैं.कीमत की बात करें तो इसके 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,990 रुपये है. यह फोन Piano Black और Mystic silver कलर ऑप्शन में मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया है.यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसके 48MP + 8MP + 2MP+2MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 32MP+ 8MP के कैमरे दिए  हैं. इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी है जोकि 33W  फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ है.

Realme 6 Pro

बड़े डिस्प्ले के साथ Realme 6 Pro भी मार्केट में उपलब्ध है. इस फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले (1080X2400 पिक्सल) लगा है, और यह डिस्प्ले भी काफी अच्छा माना जा रहा है. इस फोन की कीमत 16,999 रुपये से लेकर 18,999 रुपये तक जाती है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर 64MP + 12MP + 8MP + 2MP कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP + 8MP ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया है. परफॉर्मेंस के लिए 2.3GHz स्पीड वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया है. सेफ्टी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है. फोन का प्रोसेसर नया और दमदार माना जा रहा है. इस फोन में 4300mAh की बैटरी लगी है जोकि 30W VOOC 4.0 चार्ज के सपोर्ट के आती है.

POCO X2

बड़े डिस्प्ले के साथ Poco X2 भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले लगा है. POCO X2 के 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और इसके 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499रुपये है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP + 8MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में  20MP + 2MP Dual सेल्फी कैमरा दिया है. परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है. और यह 4500 mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. इसमें गेम बूस्टिंग लिक्विड कूलिंग तकनीक का उपयोग किया गया है. जिसकी वजह से फोन ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी हीट नहीं होता.

Moto G8 Plus 

मोटोरोला का Moto G8 Plus  एक दमदार स्मार्टफोन है. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस ‘Max Vision’ डिस्प्ले मिलता है , जोकि विडियो देखने के लिए बेहतर साबित होगा.इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है.फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP + 5MP + 16MP कैमरा सेटअप मिलता है. जबकि सेल्फी के इसमें 25MP कैमरा मिलता है. परफॉरमेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलती है. इसके अलावा यह फोन 4 GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये मेमोरी को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें 

अगर आपका स्मार्टफोन भी होता है स्लो चार्ज ? तो ये 5 टिप्स करेंगे आपकी मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget