एक्सप्लोरर

फोन की बैटरी से हैं परेशान? तो खरीदें 6000mAh बैटरी वाले दमदार फोन

अगर आप दमदार बैटरी के साथ एक शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो 6000mAh की बैटरी के साथ ये अच्छे ऑप्शन हैं इन फोन में कम कीमत में आपको लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे.

आजकल लोग अपना ज्यादा वक्त अपने फोन पर ही बिताते हैं. स्मार्टफोन न सिर्फ फोन का काम करते हैं बल्कि अब टीवी, रेडियो, कंप्यूटर, बैंक यहां तक कि शॉपिंग का भी काम करते हैं. यही वजह है कि लोग अब ज्यादा बैटरी वाले फोन खरीदना पसंद कर रहे हैं. यूजर्स की इस जरूरत का ख्याल मोबाइल कंपनियां भी रख रही हैं. अब ज्यादातर फोन दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए जा रहे हैं. इन स्मार्टफोन में आपको लेटेस्ट फीचर्स, शानदार पिक्चर क्वालिटी वाला कैमरा और मजबूत प्रोसेसर भी मिलेगा. ऐसे में अगर आप अच्छी बैटरी वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मार्केट में कई शानदार ऑप्शन हैं. आइये जानते हैं क्या हैं बेस्ट ऑप्शन. 1- Samsung Galaxy M31- सैमसंग गैलेक्सी एम 31 स्मार्टफोन आपके लिए शानदार ऑप्शन है इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन में 6.4-इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज्यूलेशन Full HD+ है. सैमसंग गैलेक्सी एम31 में Exynos 9611 चिपसेट के साथ 6GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है. कैमरा की बात करें तो इस फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. फोन में सेल्फी के लिए शानदार 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. 2- POCO M3- इस फोन में 6.53 इंच का FHD+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगेन 662 का प्रोसेसर दिया गया है. 4GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज इसमें मिलेगा. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 12 के साथ आता है. Poco M3 के रियर में ट्रिपल कैमरे का सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 MP का प्राइमरी सेंसर, 2 MP का डेप्थ सेंसर और 2 MP का मैक्रो लेन्स दिया गया है. इस फोन में 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन को पावरफुल बनाने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. 3- Realme C12 / Realme C15- रियलमी के इन दोनों फोन में आपको बड़ी बैटरी मिलेगी. रियलमी सी12 और रियलमी सी15 में 6,000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. दोनो फोन के फीचर्स की बात करें तो लगभग एक जैसे हैं, लेकिन बैटरी चार्जिंग आउटपुट में काफी अंतर है. Realme C12 में 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, वहीं Realme C15 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. रियलमी सी12 की कीमत 8,999 रुपये है वहीं रियलमी सी15 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है. ये दोनों के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज फोन की कीमत है. 4- Poco X3- पोको का ये फोन बैटरी के लिहाज से काफी शानदार है. इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश के साथ आता है. फोन में Qualcomm Snapdragon 732G SoC का प्रोसेसर दिया गया है. जो Adreno 618 GPU और 8GB तक के रैम के साथ दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro में ये 10 बड़े बदलाव, पुराने मॉडल से कितना एडवांस्ड?
iPhone 18 Pro में ये 10 बड़े बदलाव, पुराने मॉडल से कितना एडवांस्ड?
Siri की आवाज से हो गए हैं बोर? सेकेंडों में ऐसे बदलें Voice! ये है तरीका
Siri की आवाज से हो गए हैं बोर? सेकेंडों में ऐसे बदलें Voice! ये है तरीका
$1299 वाला iPhone 18 Pro Max भारत में कितने का मिलेगा? 4 साल के डेटा से समझें
$1299 वाला iPhone 18 Pro Max भारत में कितने का मिलेगा? 4 साल के डेटा से समझें
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
Embed widget