एक्सप्लोरर

जब खरीदना हो 43 इंच का बेस्ट स्मार्ट LED TV तो ये ऑप्शंस बनेंगे आपकी पसंद

हम आपको 43 इंच के कुछ खास स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 30 हजार रुपये से भी कम है. अगर आप 43 इंच का एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो इनमें से आप एक एलईडी अपने घर ला सकते हैं.

इन दिनों कम बजट में कई अच्छे स्मार्ट टीवी बाजार में मौजूद हैं, इस रिपोर्ट में हम आपको 43 इंच के कुछ खास स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 30 हजार रुपये से भी कम है. कोडक से लेकर वनप्लस तक ये कंपनियां आपके लिए 43 इंच के एलईडी मार्केट में लेकर आई हैं. अगर आप 43 इंच का एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगी.

Kodak 43 इंच स्मार्ट LED TV 43 इंच में अगर आप एक शानदार स्मार्ट LED TV खरीदने की सोच रहे हैं तो Kodak का 43UHDX7XPRO आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. यह एक 4K (3840 x 2160) स्मार्ट टीवी है, जोकि प्रीमियम डिजाइन के साथ कई अच्छे फीचर्स से भी लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स दिए गये हैं. इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ का सपोर्ट भी मिलता है. Kodak के इस TV में शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है. यह 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ है, लेकिन खास बात यह है कि फास्ट मोशन वीडियो भी स्मूथ रहते हैं. इसमें MP4, MPEG, MPG, MKV, AVI, FLV और ASF जैसे वीडियो फोर्मट्स आसानी से प्ले होते हैं.

बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें ARM Cortex A53 प्रोसेसर लगा है, साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-450 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है. इसमें 2GB और 8 GB स्टोरेज दिया गया है.इस TV में नेटफ्लिक्स, youtube, डिज्नी+हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, सोनी लिव जैसे तमाम एप्सपहले से ही मिल जायेंगे. आप चाहें तो प्ले स्टोर से अपनी पसंद के एप्प को इंस्टाल भी कर सकते हैं. यह एंड्राइड OS पर काम करता है, साथ ही इसमें एंड्राइड और IOS मोबाइल को कनेक्ट किया जा सकता है. इस TV की सबसे खास बात इसका साउंड है. इसमें 24W के दो स्पीकर्स दिए हैं, जिनका साउंड काफी बेहतर है. यूजर्स के लिए इसमें 6 साउंड मोड्स दिए गये हैं. इस टीवी के साथ एक स्मार्ट रिमोट कंट्रोल भी मिलता है. कंपनी इस पर एक साल की वारंटी दे रही है. कुल मिलकर यह एक किफायती और शानदार स्मार्ट TV है. आप इसे फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं, इसकी कीमत 23,499 रुपये है.

Thomson 43 इंच स्मार्ट LED TV Thomson की बेज़ेल लैस डिस्प्ले वाली नई रेंज Oath Pro का 43 इंच का स्मार्ट LED TV काफी पॉपुलर है. यह एंड्रॉयड पाई 9.0 का और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इसमें Netflix, YouTube,और प्राइम वीडियो जैसे एप्स पहले से ही इंस्टॉल्ड हैं. इस टीवी के साथ एक खास रिमोट भी मिलता है जोकि ब्लैक और रोज़ गोल्ड कलर में है. इस पर वैसे तो कई बटन्स दिए गये हैं लेकिन यूजर की सुविधा के लिए इसमें Netflix, YouTube, Google Play और Prime Video के बटन आपको मिल जायेंगे. इस टीवी में वॉयस कमांड के जरिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है.

बेहतर विडियो क्वालिटी के लिए इस टीवी में 4K के साथ HDR का भी सपोर्ट दिया है. साउंड के लिए इनमें Dolby digital plus, Dolby vision जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने इसमें IPS पैनल का इस्तेमाल किया है. बेहतर साउंड के लिए इसमें 30W के दो स्पीकर्स दिए हैं. कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wifi, HDMI, USB और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं. आप इसे फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं, इसकी कीमत 25,999 रुपये है. कंपनी इस पर एक साल की वारंटी दे रही है.

Realme 43 इंच स्मार्ट LED TV Realme का 43 इंच का स्मार्ट TV इस समय 23,999 रुपये की कीमत में ख़रीदा जा सकता है. यह एक फुल HD(1920 × 1080 पिक्सल) टीवी है. परफॉरमेंस के लिए इनमें मीडिया टेक, क्वैड कोर प्रोसेसर जोकि बिल्ट इन ARM Cores A53 CPU और Mali-470 MP3 GPU से लैस हैं.इसके साथ ही इनमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wifi, ब्लूटूथ 5, 3HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स दिए हैं. इसका डिजाइन अच्छा है. बेहतर साउंड के लिए इसमें 24W के Quad स्पीकर्स दिए हैं. इसमें वन टच गूगल अस्सिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है. गूगल प्ले स्टोर की 5000 प्लस एप्प्स को यह TV सपोर्ट करता है.

OnePlus 43 इंच स्मार्ट TV OnePlus के Y Series 43 इंच की कीमत 22,999 रुपये है. यह टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलता है. साउंड के लिए 20W के स्पीकर्स दिए हैं. कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ की भी सुविधा दी गई है, इसके अलावा इनमें Oxygen Play, OnePlus कनेक्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. यह इनबिल्ड Google Chromecast फीचर के साथ आता है. इसमें फुल एचडी डिस्प्ले DCI-P3 कलर गेमट टेक्नोलॉजी दी गई है.

ये भी पढ़ें

12 दिसंबर से होगी Amazon Small Business Day Sale की शुरुआत, छोटे कारोबार को ऐसे मिलेगा फायदा स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप को भी चार्ज करेगा इंडिया का पहला पावरबैंक, इन ब्रांड्स को मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget