एक्सप्लोरर

20 हजार रुपये की कीमत में आते हैं ये जबरदस्त स्मार्टफोन, जानें खूबियां

अगर आप दमदार बैटरी, बढ़िया कैमरा और शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 20 हजार रुपये की कीमत में मिलने वाले कुछ खास स्मार्टफोन...

नई दिल्ली: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 20 हजार रुपये के आस-पास है तो हम आपके लिए कुछ खास डिवाइस लेकर आये हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं. आप अपनी पसंद के मुताबिक जिसे चाहे चुन सकते हैं.

POCO X2

कीमत: 15,999 रुपये से शुरू

POCO X2 अभी हाल ही में लॉन्च हुआ है. इसकी कीमत 15,999 रुपये से लेकर 19,999 रुपये के बीच है. इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले लगा है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट है, और यही है इस फोन की सबसे बड़ी खूबी. फोन का डिस्प्ले बेहद स्मूथ है जो यक़ीनन आपको इम्प्रेस कर देगा. इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है. Poco X2 में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है, और यह प्रोसेसर काफी बेहतर माना जाता है, अगर आप हैवी गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो यह फोन निराश नहीं करेगा. पावर के लिए इसमें 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. इसमें गेम बूस्टिंग लिक्विड कूलिंग तकनीक का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से फोन ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी हीट नहीं होता.

Realme X2

कीमत: 16,999 रुपये से शुरू

मिड रेंज सेगमेंट में Realme X2 की कीमत 16,999 रुपये से लेकर 19,999 रुपये तक जाती है. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया है. यह फोन 6.5 इंच के S-AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपॉर्ट करता है. फोन की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है.इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 50W SuperVooC फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है. ऐसे में यह भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला पहला स्मार्टफोन है. फोन में UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है.जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Nokia 7.2

कीमत: 15,499 रुपये से शुरू

Nokia 7.2 दो स्टोरेज वर्जन में उपलब्ध है, इसमें 4GB+64GB और 6GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद हैं. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है. फोन 660 एसओसी प्रोसेसर पर काम करता है. Nokia 7.2 स्मार्टफोन के कैनरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैंसर दिया गया है. वहीं बैक में ट्रिपल रियर कैमरा है. बैक साइड में 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो और कैमरा है. इसके अलावा सेल्फी कैमरा की बात करें तो Nokia 7.2 में 20 मेगापिकत्सल का सेल्फी कैमरा उनलब्ध है. स्मार्ट पोन की बैटरी 3500mah की है. इस फोन की कीमत 15,499 और 17,099 रुपये है.

Honor 9X

कीमत: 13,999 रुपये से शुरू

इस स्मार्टफोन की खासियत 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा है. यह सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन है. फोन में 6.59 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है. परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710F प्रोसेसर दिया हैं. पावर के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है. Honor 9X, दो स्टोरेज वेरियंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB में उपलब्ध है.

कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है जबकि इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल सेंसर मिलता है. इसके आलावा सेल्फी लवर्स के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है.

यह भी पढ़े 

ये हैं 15000 रुपये की कीमत में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जानें खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget