एक्सप्लोरर

ये हैं 15000 रुपये की कीमत में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जानें खूबियां

इस समय देश में 15 हजार रुपये के बजट में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं, लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं उन खास स्मार्टफोन के बारे में जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

नई दिल्ली: भारत में बजट स्मार्टफोन बाजार सबसे ज्यादा आकर्षित करता है. कई बड़े और छोटे ब्रांड्स इस सेगमेंट में हैं. यहां हम 15 हजार रुपये के बजट में आने वाले उन खास स्मार्टफोन्स के बारे में आपको बता रहे हैं जिनमें बढ़िया परफॉरमेंस के साथ-साथ शानदार फोटोग्राफी का मज़ा लिया जा सकता है.

Vivo U20

कीमत: 10,990 रुपये

विवो (Vivo) ने कुछ समय पहले ही अपना नया बजट स्मार्टफोन U20 को बाजार में उतारा है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC से लैस है. इसमें 6.53-इंच की FHD + IPS डिस्प्ले दी गई है. पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है. यह फ़ोन एंड्रॉइड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए विवो U20 में 16MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 16MP का  फ्रंट कैमरा दिया है.

Xiaomi Redmi NOTE 8 PRO

कीमत: 13,999 रुपये से शुरू

Xiaomi Redmi Note 8 Pro इस समय काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन है. इसका डिजाइन ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें Helio G90T प्रोसेसर दिया है, जबकि पावर के लिए इसमें 6.53-इंच की FHD + स्क्रीन दी गई है. Redmi Note 8 Pro में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और डेडिकेटेड डेप्थ सेंसर शामिल है. जबकि इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन यह फोन  तीन रैम और स्टोरेज में उपलब्ध है जिनमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट उपलब्ध हैं.

Xiaomi Mi A3

कीमत: 11,999 रुपये से शुरू

Xiaomi का Mi A3 एक Android One स्मार्टफोन है, जिसे भारत में काफी पसंद किया जा रहा है. इस स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया है जोकि काफी स्मूथ और ब्राइट है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा है और यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई के स्टॉक संस्करण पर चलता है. इसमें 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज के दो ऑप्शन मिलते हैं.  फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल-लेंस रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP प्राइमरी सेंसर+8MP और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद हैं. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है. पावर के लिए इसमें 4030mAh की बैटरी लगी है. 15 हजार रुपये के बजट में आने वाला यह काफी अच्छा स्मार्टफोन है.

realme 5 Pro 

कीमत:11,999 रुपये से शुरू

Realme ने भारत में बजट सेगमेंट के अंदर कई बढ़िया स्मार्टफोन पेश किये हैं जिनमें सबसे लोकप्रिय है Realme 5 Pro .  इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया है. यह VOOC चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आता है. यह फोन तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है. जिनमें 4GB + 64GB, 6GB + 64GB और 8GB + 128GB वेरिएंट उपलब्ध हैं.

Samsung Galaxy M31

कीमत: 12999 रूपये से शुरू

Samsung ने हाल ही में अपना नया Galaxy M31 भारत में लॉन्च किया है. इसे दो स्टोरेज ऑप्शन के पेश किया गया है. यह फोन ऑशन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा. नए Galaxy M31 में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें कंपनी ने अपना खुद का ऑक्टा कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया है. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित UI 2.0 पर काम करता है. इस फोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर+8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस+ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर+5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं. कनेक्टिविटी के इस फ़ोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C जैसे फीचर्स दिए गये हैं.

यह भी पढ़े

10,000 रूपये की कीमत में आते हैं ये टॉप 5 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget