एक्सप्लोरर

गेमिंग के लिए खरीदना चाहते हैं बेस्ट स्मार्टफोन, तो ये ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

अगर आप गेमिंग के लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए मिड रेंज की कीमत में आने वाले 5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं.

नई दिल्ली: इस कोरोना काल में स्मार्टफोन पर गेमिंग का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिल रहा है. टाइम पास करने के लिए लोग अब स्मार्टफोन पर काफी समय गेम खेलने में बिता रहे हैं, जिसे देखने हुए कंपनियां अब  गेमिंग फोन्स लॉन्च कर रही हैं. नॉर्मल डिवाइस की तुलना में स्पेशल गेमिंग स्मार्ट फोन की कीमत काफी ज्यादा होती है. यहां हम आपके लिए मिड रेंज की कीमत में आने वाले 5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Vivo Z1x

गेमिंग के लिए विवो का Z1x एक शानदार स्मार्टफोन है.इसमें 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है. इस फोन की कीमत 16,990 रुपये है.परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 712 AIE Processor दिया है. इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जोकि 22.5W विवो फ़्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन में 6.38 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया है. फोटोग्राफी के लिए फोन में इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48MP + 8MP + 2MP के लेंस मिलते हैं जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

Samsung Galaxy M21

Galaxy M21 आपकी कीमत और फीचर्स की वजह से काफी पॉपुलर है.  परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Exynos 9611 Octa Core प्रोसेसर दिया है जबकि ग्राफिक्स के लिए माली-G72 MP3 GPU और 3 प्रोटेक्शन का गोरिल्ला ग्लास भी मिलेगा. गेमिंग के लिए यह शानदार स्मार्टफोन है.यह फोन 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज में उपलब्ध है. इस फोन की कीमत 15,825 रुपये से शुरू होती है.फोन की पिक्चर क्वालिटी शानदार है मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट दिया है. फीचर्स को देखें तो 128 GB की स्टोरेज और 6 GB रैम है 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल का है.

Poco X2

Poco X2 में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है. यह एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें गेम बूस्टिंग और लिक्विड कूलिंग तकनीक का उपयोग किया गया है. इस वजह से फोन ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी हीट नहीं होता. गेमिंग के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस फोन की कीमत 17,499 रुपये से शुरू होती है इसमें 6GB  रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले लगा है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट है. पावर के लिए इसमें 4500 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है.

Realme X2

गेमिंग स्मार्टफोन के लिए अगला ऑप्शन Realme X2 है जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है. यह फोन 6.5 इंच के S-AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपॉर्ट करता है. फोन की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है. इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W SuperVooC फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है. ऐसे में यह भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला पहला स्मार्टफोन है. फोन में UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Redmi Note 9 Pro

हाल ही में लॉन्च हुआ Redmi Note 9 Pro भी गेमिंग के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. यह फोन क्वॉलकॉम के Snapdragon 720G  प्रोसेसर के साथ आता है. कीमत की बात करें तो इसके 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है जबकि इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 है तो वहीं  इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है.  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में चार रीयर कैमरे हैं. 48 मेगापिक्सल के बेसिक रीयर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 5 मेगा पिक्सल का मैक्रो कैमरे के साथ 2 मेगा पिक्सल कैमरा दिया है. इस फोन की बैटरी 5020 mAh की है. यह फास्ट चार्ज फीचर के साथ आती है.

यह भी पढ़ें 

BSNL, जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 2GB डाटा प्लान्स के बारे में जानिए सबकुछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget