हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
अगर आप नए हेडफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 10000 तक है, जो जानें 10000 के अंदर हेडफोन के कुछ शानदार ऑप्शन्स के बारे में जो देंगे आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी और अन्य फिचर्स.

आजकल हेडफोन को इस्तेमाल सिर्फ गाने सुनने तक सिमित नहीं रह गया है, बल्कि ऑनलाइन मीटिंग, गेमिंग, फिल्में देखने और ट्रैवलिंग के दौरान म्यूजिक सुनने के लिए भी किया जाता है. ऐसे में अगर आप 10,000 रुपये तक के बजट में नया हेडफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार में आपके ले कई बेहतरीन ऑप्शन्स मौजूद हैं.
इस रेंज में वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) वाले मॉडल और बेहतर बैटरी बैकअप देने वाले हेडफोन आसानी से मिल सकते हैं. ऐसे में आइ जानते हैं आपके लिए सही विकल्प कौनसा होगा. क्योंकि हेडफोन चुनने के लिए यह समझना जरूरी है कि आपके इस्तेमाल के हिसाब से कौन-से फीचर्स सबसे ज्यादा काम आएंगे.
Sony WH-CH720N है बेस्ट ऑप्शन
अगर प लंबे समय तक हेडफोन पहनना पसंद करते हैं और आसपास के शोर से दूर रहना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यह सोनी का सबसे हल्का वायरलेस ANC हेडफोन है. इसमें इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V1 मिलता है, जो बाहर के शोर को काफी हद तक कम करने में मदद करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ANC ऑन रहने पर भी आपको 35 घंटे तक का बैकअप मिलता है. यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आपको करीब 6,989 से 7,890 रुपये के बीच मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
JBL Live 770NC / Tune 780NC में मिलेंगे फिचर्स
अगर आपको हैवी बेस पसंद है और आप पार्टी म्यूजिक फिल करना चाहते हैं, तो JBL के ये नए मॉडल आपके लिए बेस्ट है. इसमें आपको ट्रू एडाप्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन और स्पैटियल ऑडियो मिलता है. जिससे बाहर का शोर सुनाई नहीं देता. इसमें वियर डिटेक्शन फीचर भी है, जिससे हेडफोन उतारते ही गाना रुक जाता है. इसमें 50 से 76 घंटे तक का बैटरी लाइफ बैकअप मिलता है और यह आपको आसानी से 7,599 तक की कीमत में मिल जाता है.
Marshall Major V / IV बेहतरीन डिजाइन
अगर आपको बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ नई स्टाइल, क्लासिक रेट्रो लुक और प्रिमियम हेडफोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें आपको फिचर्स के साथ-साथ बेहतरीन डिजाइन भी मिलेंगी. यह ऑन-ईयर डिजाइन में आता है. इसमें ANC न होने के बावजूद भी इसकी साउंड क्वालिटी बेहतर होती है. इसकी खासियत है कि इसकी बैटरी 80 घंटे से भी ज्यादा चलती है. यह आपको 9,999 तक की कीमत में मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें





















