एक्सप्लोरर

कहीं फीका न पड़ जाए नए साल का जश्न! ऐसे बधाई संदेशों पर भूलकर भी न करें क्लिक, WhatsApp भी हो सकता है हैक

नए साल पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ जाती है. साइबर ठग भी ऐसे मौकों की तलाश में रहते है और वो बधाई संदेश के नाम पर लोगों के पास मालवेयर वाली फाइल्स भेजकर उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं.

नए साल की शुरुआत के साथ ही बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है. सोशल मीडिया के जरिये लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे हैं. इन्हीं बधाई संदेशों पर स्कैमर्स की नजर है और वो इनके जरिये लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. एक बधाई संदेश पर क्लिक करने से भर से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. साइबर क्राइम के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. 

संदिग्ध नंबर से आई किसी भी फाइल पर क्लिक न करें

नए साल की बधाई के तौर पर कुछ लोग वीडियो आदि शेयर करते हैं. इसे देखते हुए साइबर ठग भी मैसेज के साथ मालवेयर वाली फाइल अटैच कर आपके फोन में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए किसी भी अनजान या संदिग्ध नंबर से आए मैसेज के साथ अटैच फाइल पर क्लिक न करें. इससे आपके फोन का कंट्रोल स्कैमर्स के हाथ में जा सकता है.

संदिग्ध लिंक को न खोलें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ईमेल पर नए साल के मौके पर कई प्रमोशनल मैसेज आते हैं. इनमें किसी गिफ्ट या फ्री सर्विस के लालच के साथ लिंक दिया होता है. संदिग्ध लगने वाले ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. ये स्कैमर्स की चाल हो सकती है और आपको मेहनत की कमाई से हाथ धोना पड़ सकता है. स्कैमर्स APK फाइल का लिंक भेजकर इसे इंस्टॉल करवा लेते हैं, जिससे WhatsApp समेत आपके पूरे फोन को हैक किया जा सकता है.

अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें संवेदनशील जानकारी

नए साल के मौके पर अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको कॉल करके लॉटरी लगने या कोई गिफ्ट जीतने का लालच देता है तो सावधान हो जाएं. लोगों से बैंक अकाउंट समेत दूसरी संवेदनशील जानकारियां जुटाने के लिए ऐसी कॉल्स की जाती है. इसलिए सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को निजी जानकारी न दें.

QR कोड से भी हो रहा स्कैम

आजकल QR कोड से भी स्कैम हो रहा है. अगर नए साल के मौके पर आपको कोई ऐसा मैसेज भेजता है कि बधाई मैसेज या वीडियो देखने के लिए यह QR कोड स्कैन करें तो उसके जाल में न फंसे. QR कोड स्कैन करते ही आपका मोबाइल और जरूरी डेटा खतरे में पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

आज से इन Smartphones पर नहीं चलेगी WhatsApp, लिस्ट में चेक करें अपने फोन का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartwatch Privacy: क्या आपकी Smartwatch भी कर रही है जासूसी? ऐसे चोरी हो सकता है पर्सनल डेटा
क्या आपकी Smartwatch भी कर रही है जासूसी? ऐसे चोरी हो सकता है पर्सनल डेटा
Tower Fan या Pedestal Fan! छोटी जगह के लिए कौन देगा सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए एक घंटे में कितनी बिजली होती है खपत
Tower Fan या Pedestal Fan! छोटी जगह के लिए कौन देगा सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए एक घंटे में कितनी बिजली होती है खपत
दिनभर स्क्रीन में घुसे रहने वाले लोगों के लिए काम का है 1-2-10 नियम, जान लिया तो नुकसान से बच जाएंगे
दिनभर स्क्रीन में घुसे रहने वाले लोगों के लिए काम का है 1-2-10 नियम, जान लिया तो नुकसान से बच जाएंगे
एक Rechargeable Battery आखिर कितनी बार चलती है? खरीदने से पहले जान लें ये बात
एक Rechargeable Battery आखिर कितनी बार चलती है? खरीदने से पहले जान लें ये बात

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget