एक्सप्लोरर

Bangladesh और पाकिस्तान में कैसा है 5G सर्विस का हाल? जानें भारत से कितनी खराब है स्थिति

5G Service in Bangladesh: बांग्लादेश और पाकिस्तान में 5जी सर्विस चलती है या नहीं? आइए हम आपको इस सवाल का जवाब बताते हैं और दोनों देशों की 5जी कनेक्टिविटी की तुलना भारत की 5जी कनेक्टिविटी से करते हैं.

5G Technology in Pakistan: 5G टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया में क्रांति ला दी है. भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाना शुरू हो चुका है. भारत में भी 5जी टेक्नोलॉजी ने तेजी से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2022 में 5जी कनेक्टिविटी को लॉन्च किया था. 

उसके बाद से लेकर अभी तक भारत की बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल देशवासियों को 5जी सर्विस की सुविधाएं दे रही हैं. इन दोनों के अलावा वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल भी अपनी-अपनी 5जी सर्विस पर तेजी से काम कर रही है. इसका मतलब साफ है कि अगले दो-तीन सालों तक 5जी सर्विस भारत के कोने-कोने में पहुंच सकती है, लेकिन सवाल है कि हमारे पड़ोसी देश यानी पाकिस्तान और बांग्लादेश में 5जी सर्विस का क्या हाल है. आइए हम आपको इन दो पड़ोसी देशों की 5जी सर्विस के बारे में बताते हैं.

बांग्लादेश में 5जी सर्विस का हाल

बांग्लादेश में इस वक्त सियासी भूचाल आया हुआ है. पिछले 15 सालों से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही शेख हसीना न सिर्फ अपने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है बल्कि उन्हें अपना देश छोड़कर भी भागना पड़ा है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बांग्लदेश में 5जी सर्विस काम करती है या नहीं.

बांग्लादेश में 5जी सर्विस का ट्रायल हो चुका है. 2021 में चीन की कंपनी हुआवेई की मदद से बांग्लादेश के 6 खास जगहों पर 5जी सर्विस का ट्रायल किया गया था. इन खास जगहों में बांग्लादेश सेक्रेटरी, नेशनल पार्लियामेंट एरिया, प्रधानमंत्री कार्यालय, बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम, सावर में नेशनल मेमोरियल और गोपालगंज के तुंगीपारा में राष्ट्रपिता की समाधि शामिल थी.

बांग्लादेश में 5जी सर्विस को वीआईपी लोगों के लिए ही शुरू किया गया था. आमलोग अभी तक 2G, 3G और 4G सर्विस का ही इस्तेमाल करते हैं. अब देखना होगा कि इस देश में आम लोगों के लिए 5जी सर्विस कब तक लॉन्च होगी. 

पाकिस्तान में 5जी सर्विस का हाल

अब पाकिस्तान की 5जी सर्विस की बात करें तो इस देश में अभी तक 5जी सर्विस की शुरुआत नहीं हुई है. इस देश में टेलीनॉर और यूफोन जैसी कई टेलीकॉम कंपनियां हैं, लेकिन अभी तक किसी भी कंपनी ने 5जी सर्विस शुरू नहीं की है. अब देखना होगा कि पाकिस्तान में 5जी सर्विस की शुरुआत कब होती है.

हालांकि, भारत अपने इन दोनों पड़ोसी देशों से काफी आगे हैं. भारत में न सिर्फ 5जी सर्विस की शुरुआत हो चुकी है, बल्कि इसका विस्तार भी देश के हजारों शहरों तक हो चुका है. भारत में 5जी नेटवर्क काफी तेजी से फैलता जा रहा है और मेट्रो शहरों में रहने वाले लोग तो अब 5जी कनेक्टिविटी के आदि हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

BSNL ने पूरे देश में लगाए 15000 नए 4G टावर्स, 5G के लिए भी आया बड़ा अपडेट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget