एक्सप्लोरर

भारत में PUBG पर बैन: माता-पिता खुश तो युवा 'हैरान', जानिए लोगों ने क्या प्रतिक्रियाएं दी

ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि बच्चों में इस गेम के प्रति इतना आकर्षण था कि उन्हें इसकी लत गई, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों की उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंता बढ़ गई.

नई दिल्ली: भारत सरकार ने बुधवार को 118 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध की घोषणा की, जिसमें बेहद लोकप्रिय गेम पबजी भी शामिल है. यह भारतीय अभिभावकों के लिए एक बेहतर खबर साबित हुई है, क्योंकि वह महीनों से इसी तरह के फैसले का इंतजार कर रहे थे. वहीं बच्चे व युवा इस खबर को सुनकर हैरान होने के साथ ही मायूस भी हैं.

इससे पहले भी सरकार ने जून में 58 अन्य चीनी ऐप्स के साथ लघु वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था, मगर पबजी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा था. हालांकि समय-समय पर कई प्लेटफार्मों के जरिए पबजी पर प्रतिबंध लगाने संबंधी छिटपुट मांगें सामने जरूर आई थीं.

जहां कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करने वाले बेहद लोकप्रिय वीडियो गेम के बारे में शिकायत की, वहीं कई परिजनों ने कहा कि उनके बच्चे इस खेल के आदी हो चुके हैं. यही नहीं ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि बच्चों में इस गेम के प्रति इतना आकर्षण था कि उन्हें इसकी लत गई, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों की उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंता बढ़ गई.

जब सरकार ने बुधवार को ताजा प्रतिबंधित ऐप्स की एक नई सूची प्रकाशित की, तो ऐसे अभिभावकों ने राहत की सांस ली, जो बच्चों के गिरते पढ़ाई के स्तर और उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंतित थे. हालांकि गेम के कुछ प्रशंसकों ने भी इस फैसले को स्वीकार किया है.

दिल्ली से बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अनिकेत कृष्णात्रे ने कहा कि वह चीन के साथ भारत के सीमा तनाव के कारण फैसले को स्वीकार कर रहे हैं. अनिकेत ने कहा, "अभी भारत में पबजी के प्रतिबंधित होने के बारे में चौंकाने वाली खबर के बारे में पता चला. हालांकि मेरे माता-पिता इस फैसले से काफी खुश हैं, मगर यह मेरे लिए यह बहुत निराशाजनक था. क्योंकि राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान यही केवल एक साधन था, जिससे मैं बोरियत (नीरसता) से छुटकारा पा सका."

उन्होंने कहा, "सरकार ने कई ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन हमें जल्द से जल्द विकल्पों की आवश्यकता है." पबजी प्रतिबंध की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंगल की आग की तरह फैल गई और मिनटों में ही ट्विटर पर 'पबजी बैन' ट्रेंड करने लगा. सोशल मीडिया पर कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है. गेम के कुछ प्रशंसक तो काफी निराश दिखाई पड़ रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसे सही फैसला बता रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह कदम करोड़ों भारतीय मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा करेगा. यह निर्णय भारतीय साइबरस्पेस की सुरक्षा एवं संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए एक लक्षित कदम है." पबजी गेम फिलहाल वैश्विक स्तर पर 60 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है. इस गेम को खेलने वाले पांच करोड़ सक्रिय (एक्टिव) यूजर्स हैं. इसमें चीन के यूजर्स शामिल नहीं हैं, जहां इस गेम के रीब्रांडेड वर्जन को गेम फॉर पीस कहा जा रहा है.

पबजी मोबाइल ने इस वर्ष की पहली छमाही में 1.3 अरब डॉलर (लगभग 9,731 करोड़ रुपये) का वैश्विक राजस्व हासिल किया है और इसके साथ ही कंपनी ने अपने जीवनकाल में तीन अरब डॉलर (लगभग 22,457 करोड़ रुपये) का राजस्व हासिल कर लिया है.

इस बीच, कई भारतीय स्टार्टअप ने फैसले का स्वागत किया है. शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी के सीईओ और सह-संस्थापक सुमित घोष ने कहा, "सरकार भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को सपोर्ट कर रही है. यह वास्तव में भारतीय इकोसिस्टम को प्रेरित करेगा और हम अधिक भारतीय कंपनियों को ग्लोबल होते देखेंगे."

बिकाई ऐप की सह-संस्थापक सोनाक्षी नैथानी ने कहा कि अब भारतीय व्यावसायिक ऐप को अपनी तकनीक के साथ अन्य स्थानीय व्यवसायों को सशक्त बनाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा, जो अर्थव्यवस्था की वृद्धि में मदद करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन में चार कैमरे होने का क्या फायदा? फोटो लेते समय कौन-सा कैमरा होता है एक्टिव, जानिए पूरी कहानी
फोन में चार कैमरे होने का क्या फायदा? फोटो लेते समय कौन-सा कैमरा होता है एक्टिव, जानिए पूरी कहानी
Smartphone की तरह TV में क्यों नहीं इस्तेमाल होती है AMOLED स्क्रीन? सामने आ गई वजह
Smartphone की तरह TV में क्यों नहीं इस्तेमाल होती है AMOLED स्क्रीन? सामने आ गई वजह
iPhone 17 Pro Max: सिर्फ 1.27 लाख में 1.50 लाख वाला iPhone 17 Pro Max, जानें कहां मिल रही यह डील?
सिर्फ 1.27 लाख में 1.50 लाख वाला iPhone 17 Pro Max, जानें कहां मिल रही यह डील?
Android 17 का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर! अब गलत PIN डालते ही लॉक हो जाएगा डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम
Android 17 का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर! अब गलत PIN डालते ही लॉक हो जाएगा डिवाइस, जानें कैसे करेगा काम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG 2nd T20 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget