एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने Instagram-Snapchat के इस फीचर का किया गलत इस्तेमाल! ऐसे की सीक्रेट बात

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चल रही जांच में पता चला है कि आरोपी इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिए एक दूसरे बात करते थे और हत्या की प्लानिंग करते थे, जिससे किसी को भी बातचीत का डेटा आसानी से न मिल सके. 

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. मुंबई पुलिस लगातार हत्यारों से पूछताछ कर रही है. वहीं, जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिए एक दूसरे बात करते थे और हत्या की प्लानिंग करते थे. इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के खास फीचर का इस्तेमाल कर हत्यारों ने एक दूसरे से बात की, जिससे किसी को भी बातचीत का डेटा आसानी से न मिल सके. 

दरअसल, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट समेत कई मैसेजिंग ऐप्स पर मैसेज भेजने के बाद लोग इसे आसानी से एडिट या फिर डिलीट कर सकते हैं. 'Delete for Everyone' ऑप्शन की मदद से लोग किसी भी मैसेज को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं. ऐसे में मैसेज पढ़ने और भेजने वाले की हिस्ट्री से ये मैसेज डिलीट कर दिया जाता है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल गलत मैसेज भेजने या फिर मैसेज में एरर होने पर किया जाता है. लेकिन बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने इस फीचर का गलत इस्तेमाल किया और फिर हत्या की पूरी साजिश रची.

इन मैसेजिंग ऐप्स में भी मिलता है मैसेज डिलीट करने का ऑप्शन

बता दें कि इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के अलावा, ये सुविधा फेसबुक और वॉट्सऐप पर भी मिलती है. इस सुविधा से लोग मैसेज को सेंडर को भेजने के बाद इंस्टेंट डिलीट कर सकते हैं. आमतौर पर इसका इस्तेमाल काफी बेहतर माना जाता है लेकिन क्राइम में इस फीचर का इस्तेमाल करने का मामला पहली बार सामने आया है. बता दें कि ये फीचर तब लाया गया था, जब लोगों की शिकायत थी कि गलती से मैसेज भेजने के बाद उसे वापस नहीं ले सकते. इस स्थिति में लोगों को कई बार काफी परेशानी भी होती थी. यूजर्स की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मेटा और अन्य मैसेजिंग ऐप्स ने फीचर में बदलाव किया था.

ये भी पढ़ें-

Watch: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर सेटेलाइट कम्युनिकेशन के जरिए सैनिकों से की बात, रोबोटिक डॉग से भी मिले

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget