एक्सप्लोरर

जैसे-जैसे फोन पुराना होता है, क्यों हो जाता है स्लो? जानिए वजह और बचाव का तरीका

अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका स्मार्टफोन जल्दी स्लो नहीं होगा. थोड़ी-सी केयर और टेक्निकल समझ से आप अपने पुराने फोन की उम्र बढ़ा सकते हैं और उसका मजा लंबे समय तक ले सकते हैं

जब हम नया-नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उसका परफॉर्मेंस एकदम झकास होता है. सब कुछ फटाफट चलता है, बिना किसी रुकावट के ऐप्स खुलते हैं, गेम्स स्मूथ चलते हैं, कैमरा झट से क्लिक करता है. लेकिन कुछ महीनों या साल भर बाद वही फोन धीमे-धीमे सुस्त पड़ने लगता है. ऐसा क्यों होता है? क्या कंपनी जानबूझकर ऐसा करती है? या इसके पीछे कुछ और वजहें होती हैं? आइए आसान भाषा में समझते हैं.

1. थर्मल थ्रोटलिंग 

फोन ज्यादा गर्म हो गया? तो समझो उसने खुद की स्पीड घटा दी. इसे कहा जाता है थर्मल थ्रोटलिंग. फोन का प्रोसेसर अगर ज्यादा हीट हो जाए, तो नुकसान से बचाने के लिए खुद ही धीमा हो जाता है, और जैसे-जैसे फोन पुराना होता है, उसका कूलिंग सिस्टम भी उतना अच्छा काम नहीं करता, जिससे यह थ्रोटलिंग और बढ़ जाती है.

2. स्टोरेज का भर जाना या खराब होना

आपका 256GB वाला फोन भी स्लो हो सकता है अगर उसकी मेमोरी 90% से ज्यादा भर चुकी हो. जितना ज्यादा डेटा, उतना स्लो रीड-राइट स्पीड. बार-बार फाइल सेव और डिलीट करने से स्टोरेज डिग्रेड होती है और फिर फोन में लैग आना शुरू हो जाता है.

3. बैटरी का हेल्थ खराब होना

बैटरी भी उम्र के साथ थकती है. जैसे-जैसे बैटरी की हेल्थ गिरती है, वैसे-वैसे फोन की परफॉर्मेंस भी गिरती है. कई बार फोन बैटरी को संभालने के लिए खुद धीमा हो जाता है, ताकि पावर की खपत कम हो सके.

4. भारी अपडेट्स 

सॉफ्टवेयर अपडेट्स अक्सर नए फोन्स को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं. पुराना फोन उन नए-नए फीचर्स को हैंडल नहीं कर पाता, जिससे फोन स्लो हो जाता है. कई बार कंपनियां जानबूझकर अपडेट्स में ऐसा करती हैं ताकि यूजर नया फोन खरीदें.

5. ऐप्स के बढ़ते फीचर्स

WhatsApp, Instagram, Facebook जैसे ऐप्स अब पहले से कहीं ज्यादा भारी हो चुके हैं. पुराने फोन्स इन हैवी ऐप्स को चलाते वक्त ज़्यादा मेहनत करते हैं, जिससे स्पीड स्लो हो जाती है.

6. जंक फाइल्स और कैश का अंबार

फोन में जितनी बार आप ऐप इस्तेमाल करते हैं, वो उतनी ही बार कैश और जंक फाइल्स बनाता है. धीरे-धीरे ये फाइल्स स्टोरेज भर देती हैं और फोन स्लो हो जाता है.

7. बैकग्राउंड में चलती ऐप्स और सर्विसेज

कई बार आपको पता ही नहीं चलता और फोन की बैकग्राउंड में ढेर सारी सर्विसेज और ऐप्स चल रही होती हैं, विजेट्स, लाइव वॉलपेपर्स, नोटिफिकेशन सर्विसेज वगैरह. ये सब मिलकर फोन के रैम और प्रोसेसर को खा जाते हैं.

8. डस्ट और हार्डवेयर की घिसावट

फोन पुराना हो जाता है तो अंदर धूल जम जाती है, चार्जिंग पोर्ट ढीला हो जाता है और थर्मल कंपाउंड खराब होने लगता है. ये भी फोन की परफॉर्मेंस को धीरे-धीरे नीचे खींचते हैं.

तो फिर क्या करें? कैसे रखें अपने पुराने फोन को तेज?

  • स्टोरेज खाली रखें: हर 1-2 महीने में पुराने फाइल्स, फोटो-वीडियो, डाउनलोड्स को हटाएं. ऐप्स की कैश क्लियर करें.
  • जरूरी ऐप्स ही रखें: जो ऐप्स इस्तेमाल नहीं होते, उन्हें डिलीट कर दें. फोन हल्का रहेगा, स्पीड बनी रहेगी.
  • सॉफ्टवेयर अपडेट सोच-समझकर करें: हर अपडेट इंस्टॉल करने से पहले देखें कि क्या वो आपके फोन के लिए सही है या नहीं.
  • बैटरी हेल्थ चेक करें: अगर बैकअप कम मिल रहा है और बैटरी हेल्थ नीचे है, तो बैटरी बदलवाना बेहतर रहेगा.
  • फोन को करें फॉर्मेट: हर 6 महीने या साल में एक बार फोन को बैकअप लेकर फैक्ट्री रिसेट कर दें, इससे फालतू का डेटा हट जाता है और परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget