एक्सप्लोरर

TrueCaller के अलावा कौन-कौन से तरीके हैं, जिससे आप ये पता कर सकें कि नंबर किसका है?

ट्रूकॉलर से अलग ऐसे अन्य ऐप्स और वेबसाइट भी हैं जो अनजान कॉल करने वालों की पहचान करने में आपकी मदद कर सकती हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Truecaller Alternative: आपके नंबर पर किसी अनजान नंबर से कॉल आ रही है. अनजान नंबर होने की वजह से आप कन्फर्म भी नहीं कर पा रहे हैं कि इस कॉल को रिसीव करें या नहीं. ऐसे में आप क्या करेंगे? कुछ लोग अनजान नंबर की पहचान करने के लिए ट्रूकालर का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ट्रूकॉलर से अलग मार्केट में अन्य ऐप्स और वेबसाइट भी मौजूद हैं, जो अनजान कॉल करने वालों की पहचान करने में आपकी मदद कर सकती हैं. ये ऐप्स और वेबसाइट सिर्फ आपको कॉल डिटेल्स ही नहीं बताती बल्कि  स्पैम की पहचान, ब्लॉक और कॉल रिकॉर्डिंग जैसी कई सुविधाएं भी देती हैं. आइए इन ऐप्स और वेबसाइट के बारे में जानते हैं. 

Hiya

हिया को पहले व्हाइटपेज कॉलर आईडी के रूप में जाना जाता था. यह एंड्रॉइड के लिए एक हल्का रिवर्स कॉलर और एसएमएस लुकअप ऐप है. यह कई फीचर्स के साथ आता है, जैसे :- ऑटोमैटिक रूप से धोखाधड़ी और रोबोकॉल की पहचान कर, उसे कम करना, रीयल-टाइम फ़ोन नंबर पहचान और ब्लॉक करने का एक आसान तरीका. बता दें कि यह जल्दी से स्कैन करने और कॉल करने वाले की पहचान करने के लिए करोड़ों फोन नंबरों के डेटाबेस का इस्तेमाल करता है.

Free-lookup.net

इस वेबसाइट के माध्यम से कोई भी फोन नंबर के ऑनर और उनके टेलीकॉम ऑपरेटर के बारे में जानकारी पा सकता है. आपको बस सर्च बार में नंबर डालना हैं. नंबर लिखते समय ध्यान रखें कि आप सही कंट्री कोड लिखें. यहां हम कंट्री कोड की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह एक वेबसाइट है, इसे किसी भी ब्राउज़र से आसानी से एक्सेस किया जा सकता है, चाहे वह मोबाइल फोन हो या पीसी/लैपटॉप. इस देश का हो या किसी और देश का.

Showcaller

शोकॉलर एक रिवर्स फ़ोन नंबर लुकअप ऐप है जो ऑफलाइन काम करता है. इस एप में किसी नंबर की पहचान करने के लिए बस ऐप खोलें और नंबर को सर्च कर दें. यह आपको रिलेवेंट रिजल्ट दिखाएगा, जिससे आप नंबर की पहचान कर सकेंगे. शोकॉलर स्पैम चेकर भी है. इसके अलावा, इसमें एक कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी है.

CallApp

यह एंड्रॉइड कॉल आइडेंटिफिकेशन और रिवर्स फोन लुकअप ऐप है. यह कई तरह के फीचर्स प्रोवाइड करने का दावा करता है. इन फीचर्स में स्पैम कॉल को ब्लॉक करना और ब्लैकलिस्ट करना, इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल दोनों को रिकॉर्ड करना और फोन नंबरों का पता लगाना शामिल है. जो बात इस एप को बाकी ऐप्स से अलग बनाती है वो है इसका वॉच WearOS वॉच के साथ सपोर्ट.  आपकी स्मार्टवॉच पर ऐप के साथ, आपको किसी अनजान नंबर की डिटेल्स की जांच करने के लिए अपने फोन तक जाने की आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ें: हैकर्स की खैर नहीं! अपने हैक हुए अकाउंट को चुटकियों में पा सकेंगे वापस, इंस्टाग्राम के नए फीचर ने दी यह सहूलियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget