एक्सप्लोरर

Apple WWDC 2024 Live Streaming: एप्पल का बड़ा इवेंट आज, कब और कहां देखें लाइव, क्या हैं उम्मीदें?

Apple WWDC Event 2024: एप्पल आज से अपना सबसे बड़ा इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कान्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है, जो कि 14 जून तक चलेगा. आइए जानते हैं कि आप इस इवेंट को कब और कहां देख सकते हैं.

Apple WWDC Event 2024: टेक दिग्गज कंपनी एप्पल आज यानी सोमवार (10 जून) को अपना सबसे बड़ा इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कान्फ्रेंस (WWDC) आयोजित करने जा रही है. आज से शुरू होकर यह इवेंट 14 जून तक चलने वाला है. इस बड़े इवेंट में कंपनी की तरफ से कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती है. पिछले 3 सालों से इस इवेंट को ऑनलाइन ही आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इस बार ये ग्राउंड पर होगा. हालांकि इवेंट का प्रसारण ऑनलाइन ही किया जाएगा. 

एप्पल इस इवेंट में बड़ी घोषणाएं करने वाला है, जिसमें iOS 18 से लेकर AI अपडेट्स तक कई चीजें शामिल हैं. लेकिन अब सवाल यह बनता है कि हम इस इवेंट को कब और कहां देख सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि आप घर बैठे इस इवेंट को कैसे देख सकते हैं. 

कब और कहां देखें इवेंट?

एप्पल का यह इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में आयोजित किया जाएगा. कंपनी की घोषणा के मुताबिक, WWDC 2024 भारतीय समयानुसार 10 जून को रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस इवेंट में दुनियाभर के लोग एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ सकते हैं.  developer.apple.com/wwdc24 पर इवेंट से जुड़ी सारी जानकारी आपको मिल जायेगी. इसके अलावा एपल के ऑफिशियल चैनल पर भी लाइव कीनोट्स की डिटेल मिलेगी

इस इवेंट से क्या हैं उम्मीदें?

पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी एप्पल इवेंट में सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. इसके अलावा iOS 18 के लिए कई खास अपडेट देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस  इवेंट में क्या-क्या बड़ा होने की उम्मीद है. 

पासवर्ड्स ऐप

Apple WWDC 2024 इवेंट में कई खास अपडेट्स सामने आने वाले हैं. एप्पल एक पासवर्ड मैनेजर ऐप पर काम कर रहा है जो कि आईफोन के साथ ही मैकबुक के लिए भी होगा. एप्पल के पासवर्ड मैनेजर ऐप का नाम 'पासवर्ड्स' होगा. इस ऐप के आने के बाद यूजर्स के कई काम आसान होने वाले हैं. ऐप से किसी वेबसाइट या सॉफ्टवेयर पर लॉगइन प्रोसेस आसान हो जाएगा. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस ऐप को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है बल्कि ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपनी रिपोर्ट में इस ऐप को लेकर बताया है. 

iOS 18 और AI फीचर्स

एप्पल काफी टाइम से जेनरेटिव एआई पर काम कर रहा है. इस इवेंट में कंपनी iOS 18, iPadOS 18, watchOS के लिए अपडेट और लेटेस्ट वर्जन पेश कर सकती है. इसके अलावा डेवलपर्स और उनके ऐप्स और गेम को बेहतर बनाने के लिए एप्पल नए टूल, फ्रेमवर्क और सुविधाओं को पेश करेगा. सबसे बड़ी चीज इस बार यही है कि एप्पल एआई को लेकर क्या बड़ी घोषणा करेगा. जानकारी के मुताबिक, iOS 18 में सबसे खास AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

AI-पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन

iOS 18 के साथ वॉयस मेमो ऐप में AI-पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन मिल सकता है, जिससे कंटेंट रिकॉर्ड करना आसान हो जाएगा. इसमें इमोजी के लिए भी एक नया AI टूल मिलेगा, जिसका उपयोग करके यूजर्स अपने अनुसार आईफोन पर किसी इमोजी को जनरेट कर सकेंगे. पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी एप्पल इवेंट में सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. इसके अलावा iOS 18 के लिए कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

108MP कैमरा, कीमत बेहद कम, दमदार बैटरी...POCO ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget