एक्सप्लोरर

iPhone Free Service: क्या आपके iPhone 12 या iPhone 12 Pro में भी आ रही है ये दिक्कत, कंपनी फ्री में करेगी ठीक

iPhone Free Service: Apple iPhone 12 और iPhone 12 Pro में आ रही साउंड की समस्या का समाधान अब बिल्कुल फ्री में करेगी. आइए जानते हैं आप कैसे फ्री में करा सकते हैं इसे ठीक और क्यों आ रही है समस्या.

iPhone Free Service: अगर आपके पास भी Apple का iPhone 12 (आईफोन 12) या iPhone 12 Pro (आईफोन 12 प्रो) है और इसके साउंड में कोई दिक्कत आ रही है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इस समस्या का समाधान अब आप बिल्कुल फ्री में करा सकेंगे. दरअसल Apple ने इस मॉडल में आ रही इस दिक्कत को फ्री में ठीक करने की घोषणा की है. आइए जानते हैं आप कैसे फ्री में करा सकते हैं इसे ठीक और क्या समस्या आ रही थी इस मॉडल में.

कहां करा सकते हैं ठीक

अगर आपको भी लगता है कि आपके iPhone 12 या iPhone 12 Pro के साउंड में दिक्कत है तो आपको अपने फोन को Apple के अधिकृत सर्विस सेंटर पर लेकर जाना होगा. वहां आपसे फोन का बिल मांगा जाएगा. बिल दिखाने के बाद आपके फोन की जांच की जाएगी. अगर उसमें समस्या मिलती है तो उसे फ्री में ठीक कर दिया जाएगा. यहां इस बात का ध्यान रखें कि आप देश में कहीं भी कंपनी के अधिकृत सेंटर पर फोन ठीक करा सकते हैं.

क्यों आ रही थी दिक्कत

अब आपको ये बता दें कि आखिर इस तरह की दिक्कत क्यों आ रही थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों ही मॉडल में रिसीवर मॉड्यूल के फेल होने की वजह से एक कंपोनेंट के कारण फोन के साउंड में दिक्कत आ रही है. कई मामलों में फोन की स्क्रीन टूटने पर भी ऐसी दिक्कत आ रही है.

कुछ मामलों में लग सकती है फीस

अगर आप साउंड की प्रॉब्लम लेकर सर्विस सेंटर में जा रहे हैं, लेकिन फोन में उसके अलावा कुछ और दिक्कत है या फिर स्क्रीन डैमेज होने की वजह से ये दिक्कत है तो आपको कुछ चार्ज भी देना पड़ सकता है. हालांकि ऐसी स्थिति में अगर आपका फोन वॉरंटी में है तो आप चार्ज से बच सकते हैं. अपने फोन की वॉरंटी चेक करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं.

इस तरह चेक करें वॉरंटी

  • सबसे पहले अपना प्रोडक्ट सीरियल नंबर मालूम करें.
  • इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा.
  • अब जनरल ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद About के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • अब आपको checkcoverage.apple.com पर जाना होगा.
  • यहां दिए फॉर्म में सीरियल नंबर और स्पेशल कोड भरकर जमा कर दें.
  • अब आपको फोन के वॉरंटी स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें

Facebook पर ना चाहकर भी बर्बाद हो जाता है काफी टाइम तो अपनाएं ये फीचर, फौरन करेगा टाइम मैनेज

Sehore News: सीहोर के युवा ने बनाई बिजली उपकरणों को संचालित करने वाली डिवाइस, खासियत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ई-रिक्शा की तरह ऐप से बंद हो सकता है ATM? नए वीडियो ने फैलाई सनसनी
क्या ई-रिक्शा की तरह ऐप से बंद हो सकता है ATM? नए वीडियो ने फैलाई सनसनी
Play Store की ये 4 Hidden Settings हर Android यूजर को पता होनी चाहिए! बढ़ जाएगी सेफ्टी
Play Store की ये 4 Hidden Settings हर Android यूजर को पता होनी चाहिए! बढ़ जाएगी सेफ्टी
WhatsApp ओपन करते ही चल जाएगा पता कौन है ऑनलाइन, आ रहा यह धाकड़ फीचर
WhatsApp ओपन करते ही चल जाएगा पता कौन है ऑनलाइन, आ रहा यह धाकड़ फीचर
...तो इसलिए फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करते हैं लोग, सामने आ गया राज
...तो इसलिए फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करते हैं लोग, सामने आ गया राज

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget