एक्सप्लोरर

WWDC 2025 में धमाका! Apple Watch यूजर्स को मिलेगा कंट्रोल सेंटर में थर्ड पार्टी विजेट्स का तोहफा

अगर आप Apple Watch यूज़र हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए बहुत काम के हो सकते हैं. थर्ड पार्टी विजेट्स का आना यानी Apple Watch आपकी जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह कस्टमाइज होने वाला गैजेट बन जाएगा.

Apple का बड़ा इवेंट WWDC 2025 अगले हफ्ते होने जा रहा है और सभी की नजरें iOS, iPadOS, और watchOS के नए वर्ज़न्स पर टिकी हैं. इस बार खबर ये है कि Apple अपनी स्मार्टवॉच के लिए watchOS 26 में एक बहुप्रतीक्षित फीचर लेकर आ रहा है. और वह है थर्ड पार्टी कंट्रोल सेंटर विजेट्स.

क्या होता है कंट्रोल सेंटर विजेट?

Apple Watch में कंट्रोल सेंटर वो जगह होती है जहां से आप जल्दी-जल्दी Wi-Fi, बैटरी, फ्लैशलाइट, या डू नॉट डिस्टर्ब जैसे ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं. अभी तक ये सिर्फ Apple के बनाए फीचर्स तक ही सीमित था, लेकिन अब इसमें थर्ड पार्टी ऐप्स के विजेट्स भी जोड़े जा सकेंगे.

अब यूजर्स की चलेगी

  • रिपोर्ट के मुताबिक, watchOS 26 में यूज़र्स को कंट्रोल सेंटर को पूरी तरह से अपने हिसाब से कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा.
  • आप iPhone की मदद से विजेट्स को जोड़ सकेंगे
  • जिन्हें नहीं चाहिए, उन्हें हटा सकेंगे
  • और सभी विजेट्स को अपनी पसंद के मुताबिक री-ऑर्डर भी कर सकेंगे

यानि अब सिर्फ Wi-Fi या बैटरी ही नहीं, बल्कि आप अपने फेवरेट थर्ड पार्टी ऐप्स के शॉर्टकट्स भी कंट्रोल सेंटर में रख सकेंगे, सीधा, जल्दी और आसान एक्सेस!

क्या-क्या नया मिलेगा watchOS 26 में?

watchOS 26 सिर्फ विजेट्स तक सीमित नहीं है, इसके साथ कुछ और बेहतरीन फीचर्स भी आने की उम्मीद है:

  • AI सपोर्ट: Apple की नई तकनीक "Apple Intelligence" की मदद से स्मार्टवॉच को और स्मार्ट बनाया जाएगा. हालांकि, Apple Watch खुद AI प्रोसेस नहीं करेगी, लेकिन iPhone या क्लाउड से जुड़कर स्मार्ट फीचर्स काम करेंगे.
  • Live Listen के साथ Live Captions: iPhone की एक एक्सेसिबिलिटी फीचर अब Watch में भी मिलेगी. iPhone को माइक्रोफोन बनाकर जो ऑडियो आप AirPods या हियरिंग एड्स में सुनते हैं, उसका लाइव सबटाइटल अब Apple Watch पर भी देखा जा सकेगा.

नामों में भी बदलाव

एक और दिलचस्प बात ये सामने आई है कि Apple अब अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के नाम बदलने जा रहा है. अब वर्जन नंबर (जैसे iOS 19 या watchOS 12) की बजाय साल आधारित नाम दिए जाएंगे, जैसे watchOS 26. इसका मतलब है कि सभी OS अब एक जैसे नंबरिंग पैटर्न पर होंगे, जिससे चीज़ें और क्लियर होंगी.

अगर आप Apple Watch यूज़र हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए बहुत काम के हो सकते हैं. थर्ड पार्टी विजेट्स का आना यानी Apple Watch अब सिर्फ एक स्मार्टवॉच नहीं, बल्कि आपकी जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह कस्टमाइज़ होने वाला गैजेट बन जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget