एक्सप्लोरर

Apple इस बार 4 के बदले 5 iPhone कर सकती है लॉन्च, नए वाले की खासियत जानिए

iPhone 15: एप्पल अगले हफ्ते नई iPhone सीरीज लॉन्च करेगी. लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख पाएंगे. ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगा.   

iPhone 15 Series Launch Date: एप्पल के अपकमिंग iPhone सीरीज का सभी को इंतजार है. इस साल की शुरुआत से ही लोग बेसब्री से इसके लॉन्च का वेट कर रहे हैं. अब आखिरकार वो समय आ गया है जब कंपनी iPhone 15 सीरीज को बाजार में पेश करेगी. अगले हफ्ते 12 सितंबर को कंपनी ग्लोबली iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करेगी. इस बार एप्पल 4 की बजाय 5 iPhone लॉन्च कर सकती है. ऐसा टिप्सटर Majin Bu ने ट्विटर पर कहा है. उन्होंने लिखा कि कंपनी iPhone 15 Pro Max को 6GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है. इसी तरह iPhone 15 Ultra को कंपनी 8GB रैम और 2TB स्टोरेज के साथ बाजार में उतार सकती है. टिप्सटर ने ये भी कहा कि प्रो मॉडल की तुलना में अल्ट्रा मॉडल में यूजर्स को बेहतर कैमरा क्वॉलिटी मिलेगी.

महंगा हो सकता है iPhone 15 Ultra 

Majin Bu ने बताया कि कंपनी iPhone 15 Ultra को बाकि फोन की तुलना में 100 डॉलर महंगे में बेच सकती है. यानि ये मॉडल 8,000 से 9,000 रुपये महंगा हो सकता है. अन्य सभी स्पेक्स Pro और Ultra मॉडल में सेम हो सकता है. बता दें, इससे पहले लीक्स में ये कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में iPhone 15 Pro Max की कीमत 200 डॉलर ज्यादा हो सकती है. यानि ये 15 से 16,000 रुपये महंगा हो सकता है.

iPhone 13 पर मिल रहा डिस्काउंट 

एप्पल नए फोन के लॉन्च से पहले iPhone 13 पर डिस्काउंट दे रहा है. वर्तमान में अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर ये 58,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है. अगर आप फोन को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप इसे 56,999 रुपये में अपना बना सकते हैं. अमेज़न पर कोई बैंक ऑफर नहीं है, लेकिन दोनों प्लेटफॉर्म एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं. यदि आप एक्सचेंज कर ये फोन खरीदते हैं तो आपको ये और सस्ते में मिल जाएगा. ध्यान रखें, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन पर निर्भर करती है.

जल्द हॉनर लॉन्च करेगी Honor 90

चीनी कंपनी हॉनर भारत में 3 साल बाद कमबैक कर रही है. कंपनी जल्द Honor 90 को भारत में लॉन्च करेगी. इसमें आपको 200MP का कैमरा, Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, 5000 एमएएच की बैटरी और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. स्मार्टफोन की कीमत भारत में 35,000 रुपये के आस-पास हो सकती है.      

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने जुलाई में 72 लाख से ज्यादा आकउंट्स किए बैन, ये गलती करने पर अगला नंबर आपका हो सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget