एक्सप्लोरर

एपल अगले साल लॉन्च कर सकता है एक पॉकेट फ्रेंडली iphone, नाम, डिजाइन और स्पेक्स ये हो सकते हैं

एपल अगले साल एक सस्ता आईफोन लॉन्च कर सकता है. आपको आईफोन 15 सीरीज के साथ-साथ एक सस्ता आईफोन देखने को अगले साल मिलेगा. 

iphone 4SE: ये बात तो हम सभी जानते हैं कि एपल इस साल के अंत तक या अगले साल iphone 15 सीरीज लॉन्च कर सकता है. इस पर कंपनी काम कर रही है और मोबाइल की कई डिटेल्स अब तक सामने आ चुकी हैं. इस बीच एक और खबर सामने आई है जो बजट सेगमेंट के लोगों के लिए काम की है. दरअसल, एपल एक पॉकेट फ्रेंडली आईफोन पर काम कर रहा है जिसे कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है और इसका नाम iphone SE4 हो सकता है. iPhone SE 4 में OLED पैनल मिलेगा जिसकी सप्लाई BOE द्वारा की जाती है. इसका मतलब है कि कंपनी इस फोन की कीमत अन्य मॉडल्स के मुकाबले कम रखेगी क्योकि इसमें हल्के OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, iPhone SE 4, 6.1 इंच OLED पैनल के साथ आ सकता है. इस फोन का डिजाइन हुबहू आईफोन 14 की तरह ही होगा. यानी इसमें भी डिस्प्ले में नॉच और स्लीम bezels देखने को मिलेंगे. iPhone SE में 2 कैमरा बैक साइड पर मिल सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो एपल के SE सीरीज में ये एक ऐतिहासिक बदलाव होगा क्योंकि अभी तक केवल एक ही कैमरा SE सीरीज में मिलता है. iPhone SE में A15 bionic चिपसेट का सपोर्ट देखने को मिलेगा जो iphone 13 में भी कंपनी ने दिया है.

इतनी हो सकती है कीमत

फिलहाल भारत में एपल की आईफोन SE सीरीज 49,990 रुपये के आसपास शुरू होती है. ऐसे में iPhone SE 4 भी इस प्राइस रेंज के आसपास कंपनी लॉन्च कर सकती है. ध्यान दे, आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है लेकिन इंटरनेट पर इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं.

 लॉन्च हुआ OnePlus Ace 2V

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने चीन में OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन जल्द ग्लोबली भी लांच होगा जिसे कंपनी वनप्लस नॉर्ड 3 के रूप में लॉन्च कर सकती है. ये मोबाइल फोन 6.74 इंच FHD प्लस OLED डिस्पले के साथ आता है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट 80 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ दिया गया है. स्मार्टफोन की कीमत 27,147 रुपये से शुरू है.

यह भी पढ़ें: Poco X5 Pro के बाद अब जल्द लॉन्च होगा POCO X5, कीमत रहेगी पॉकेट फ्रेंडली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget