एक्सप्लोरर

महिला के आईफोन से चोरी हुए 8 लाख, क्या आईफोन की सिक्योरिटी में भी सेंध लगा सकते हैं हैकर्स?

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रेहान अयास नाम की एक महिला का एक क्लब में आईफोन चोरी हो गया था. फोन चोरी होने के बाद महिला को लगभग 10,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8 लाख रुपये) का नुकसान हुआ.

Apple iPhone: एपल अपने यूजर्स को सबसे सिक्योर डिवाइस देने का वादा करता है. इसके लिए फोन में कई सिक्योरिटी फीचर हैं, जिनके पासकोड भी शामिल है. क्या होगा अगर हम आपको बताएं कि आईफोन पर जो पासकोड सेट किया जाता है, वह चोरों यूजर के बैंक क्रेडेंशियल्स चोरी करने और सारे पैसे लूटने में मदद कर सकता है? दरअसल, ऐसा दावा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि विदेश में हुआ एक ऐसा मामला सामने आया है. 

क्या है मामला? 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रेहान अयास नाम की मिडटाउन मैनहट्टन की एक महिला का एक क्लब में आईफोन चोरी हो गया था. फोन चोरी होने के बाद महिला को लगभग 10,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8 लाख रुपये) का नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, अयास एक बार में थैंक्सगिविंग वीकेंड मना रही थी, तभी वहां पर मिले एक शख्स ने उसका आईफोन 13 प्रो मैक्स चुरा लिया था. iPhone खोने के कुछ ही मिनटों में महिला अपने Apple अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही थी. महिला ने अपने डेटा को अन्य डिवाइस से एक्सेस करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी. इसके बाद अगले 24 घंटों में महिला को अपने बैंक अकाउंट से लगभग 10,000 अमेरिकी डॉलर डेबिट होने का मैसेज मिला.

यह सब कैसे मुमकिन हुआ? 

रिपोर्ट में वजह भी बताई गई है कि आखिर आईफोन में इतनी हाई सिक्योरिटी होने के बाद भी यह सब कैसे संभव हो सका? रिपोर्ट के अनुसार, चोर अपने टारगेट पर नजर रखते हैं. ऐसे में, चोर ने महिला का पासकोड देख लिया होगा. फिर चोर ने फोन चुराकर ओपन किया और एपल आईडी का पासवर्ड बदल दिया होगा, जिसकी वजह से महिला अपनी आईडी एक्सेस नहीं कर पाई. इसके बाद चोर बैंक खाते से पैसे चुरा लेते हैं. 

एपल यूजर इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पब्लिक प्लेस या क्लब जैसी जगहों पर अपने फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप अपने iPhone या Apple ID की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं? हम यह सलाह देना चाहेंगे कि सिर्फ न्यूमेरिकल पासकोड के बजाय अपनी लॉक स्क्रीन पर अल्फ़ान्यूमेरिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें. Apple यूजर्स को 34 कैरेक्टर तक का पासकोड सेट करने की अनुमति देता है, जो न केवल एक सिक्योर पासकोड होगा बल्कि किसी के लिए उसे याद रखना या अनुमानित करना भी मुश्किल हो सकता है. 

यह भी पढ़ें - फोन हो जाएगा एकदम नए जैसा...शाओमी और रेडमी के इन मॉडल के लिए आया MIUI 14 अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या प्ले स्टोर पर कोई भी अपलोड कर सकता है कैसा भी ऐप, जानें क्या हैं नियम?
क्या प्ले स्टोर पर कोई भी अपलोड कर सकता है कैसा भी ऐप, जानें क्या हैं नियम?
फोन में चार कैमरे होने का क्या फायदा? फोटो लेते समय कौन-सा कैमरा होता है एक्टिव, जानिए पूरी कहानी
फोन में चार कैमरे होने का क्या फायदा? फोटो लेते समय कौन-सा कैमरा होता है एक्टिव, जानिए पूरी कहानी
Smartphone की तरह TV में क्यों नहीं इस्तेमाल होती है AMOLED स्क्रीन? सामने आ गई वजह
Smartphone की तरह TV में क्यों नहीं इस्तेमाल होती है AMOLED स्क्रीन? सामने आ गई वजह

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget