एक्सप्लोरर

Freeform के साथ एक प्रोजेक्ट पर कई लोग कर सकेंगे काम, क्या इस तरह का कोई और एप भी है मौजूद?

फ्रीफॉर्म एक व्हाइटबोर्ड- स्टाइल का कॉलेबोरेटिव ऐप है जिसे एपल इकोसिस्टम के लिए बनाया गया है. ऐप को आधिकारिक तौर पर iOS 16.2 के साथ रोल आउट किया गया है.

Apple Freeform App: एपल ने iOS 16.2 और iPad 16.2 OS अपडेट पेश कर दिया है. लेटेस्ट आईओएस अपडेट भारतीय आईफोन यूजर्स के लिए 5जी सपोर्ट लेकर आया है. देखा जाए तो आईओएस 16 के लॉन्च के बाद से यह दूसरा बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट है. इसके आने के बाद से ऑपरेटिंग सिस्टम में भी कई नए फीचर्स एड हुए हैं. इन फीचर्स में ही  फ्रीफॉर्म ऐप शामिल है. आईफोन, आईपैड और मैक के यूजर्स के लिए फ्रीफॉर्म ऐप विजुअल कॉलेब को पहले से कहीं ज्यादा आसान बनाने का काम कर रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं. 

फ्रीफॉर्म क्या है?

फ्रीफॉर्म एक कॉलेबोरेटिव व्हाइटबोर्ड ऐप है जो कई लोगों को एक ही समय में एक दस्तावेज़ पर काम करने की परमिशन देता है. फ्रीफॉर्म के पीछे का विचार अन्य व्हाइटबोर्ड ऐप्स के जैसा ही है कि हर कोई एक साथ काम करके और अपना इनपुट जोड़कर प्रोजेक्ट में भाग ले सकता है और कंट्रीब्यूशन कर सकता है. आप इस एप पर किसी को अपने प्रोजेक्ट पर काम करने के किए इनवाइट भी कर सकते हैं. 

फ्रीफॉर्म मार्केट में अकेला नहीं

फ्रीफॉर्म इस तरह का पहला ऐप नहीं है. एप स्टोर पर इससे पहले से कुछ व्हाइटबोर्ड सहयोगी ऐप्स मौजूद हैं. इन सबमें फ्रीफॉर्म का आसान इंटरफ़ेस और एपल डिवाइसेस पर इसकी काम करने की क्षमता इसे अलग बनाती है. ऐसे में, अगर आपके और आपके साथियों के पास एपल डिवाइस है तो आपका काम बेहद आसान होने वाला है. हालांकि इसमें एक कमी भी है. कमी यह है कि यह केवल एपल डिवाइसेस पर ही काम करेगा. ऐसे में, अगर आपके दोस्त के पास एंड्रॉयड है, तो आप दोनों किसी प्रोजेक्ट पर कंट्रीब्यूट नहीं कर सकेंगे.

फ्रीफॉर्म में क्या-क्या सुविधा है?

जब आप फ्रीफॉर्म ऐप खोलते हैं, तो यह आपको नोट लेने, ड्रा करने या टेबल बनाने के लिए आवश्यक डिजिटल टूल के साथ एक खाली कैनवास शो करता है. इसका इंटरफ़ेस एपल के नोट्स ऐप और आईवर्क ऐप के जैसा है, जो इसे आसान बनाता है. फ्रीफॉर्म केवल नोट्स लेने या ड्राइंग करने तक ही सीमित नहीं है. आप लिखने के लिए खाली जगह का इस्तेमाल कर सकते हैं, और प्रोजेक्ट को अधिक सहज बनाने के लिए चित्र, टेक्स्ट, लिंक और वीडियो भी एड सकते हैं. इंटरफ़ेस में एक ग्रिड है जहाँ आप चित्र, स्टिकी नोट्स, टेक्स्ट बॉक्स, फ़ोटो, वीडियो और शेप्स इंसर्ट कर सकते हैं. आप इसमें येलो स्टिकी नोट्स भी बना सकते हैं. आप यहां अपना प्रोजेक्ट तैयार कर, उसे पीडीएफ की फॉर्म में डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- टेक कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, Amazon और Meta के बाद सिस्को में भी छटनी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
iPhone Duo महंगा क्यों? Software में छिपा है असली खेल
iPhone Duo महंगा क्यों? Software में छिपा है असली खेल
AI से लेकर न्यू टेक तक, BRICS में बनेगी Tech Strategy
AI से लेकर न्यू टेक तक, BRICS में बनेगी Tech Strategy

वीडियोज

BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia
Bigg Boss 20 Episode 4 Review: Mary Kom का Comment और Yung DSA की Captaincy चर्चा में
Shah Rukh Khan के पहले Playback Singer थे Palash Sen, स्कूल से जुड़ा है खास किस्सा
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia Relations
Bigg Boss 20 Episode 4 में Yung DSA बने पहले Captain, Aasif और Qazi की भिड़ंत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
दिल्ली में टीम इंडिया से छिना ड्रेसिंग रूम, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बड़ा बदलाव
दिल्ली में टीम इंडिया से छिना ड्रेसिंग रूम, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बड़ा बदलाव
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- 'डॉलर पर...'
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, जमकर की भारत की तारीफ
Embed widget