एक्सप्लोरर

Apple Event 2025 Highlights: आखिरकार लॉन्च हो गई आईफोन 17 सीरीज, एयरपॉड्स प्रो 3 और कई वॉच ऑप्शन भी हुए लॉन्च

Apple iPhone 17 Launch Event Highlights: अमेरिकी कंपनी ऐप्पल आज अपनी आईफोन 17 लाइनअप लॉन्च करेगी. इसके साथ इवेंट में कई और प्रोडक्ट्स से भी पर्दा उठेगा. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

LIVE

Key Events
Apple Event 2025 Live Updates iPhone 17 iPhone 17 AIR Plus iPhone 17 Pro Max Apple Watch Airpods Launch Apple Event 2025 Highlights: आखिरकार लॉन्च हो गई आईफोन 17 सीरीज, एयरपॉड्स प्रो 3 और कई वॉच ऑप्शन भी हुए लॉन्च
Apple iPhone 17 Launch Live: इवेंट से जुड़ी पल-पल की अपडेट
Source : ABP Live

Background

Apple iPhone 17 Launch Live: टेक जगत के सबसे बड़े इवेंट में से एक शुरू हो गया है. अमेरिकी टेक दिग्गज ऐप्पल आज अपना Awe Dropping Event आयोजित करने जा रही है. भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होने वाले इस इवेंट में आईफोन 17 सीरीज के साथ नेक्स्ट जेन एयरपॉड्स और नई वॉच सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि इस इवेंट से क्या-क्या उम्मीदें हैं.

कब और कहां देखें इवेंट?

भारतीय समयानुसार यह इवेंट आज रात 10.30 बजे शुरू होगा. ऐप्पल टीवी, ऐप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी. आप घर बैठे-बैठे इसकी स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. 

आईफोन 17 सीरीज में होंगे 4 मॉडल

आईफोन 17 सीरीज में 4 मॉडल होंगे. इस लाइनअप में आईफोन 17 के अलावा आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स शामिल होगा. प्रो मॉडल को इस बार नए डिजाइन के साथ उतारा जा रहा है. लाइनअप के सभी मॉडल के फ्रंट में कंपनी पहली बार 24MP कैमरा दे सकती है. इन मॉडल्स में अपग्रेडेड फीचर्स के साथ-साथ नया चिपसेट देखने को मिलेगा. डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये के चलते भारतीय ग्राहकों को इस बार इनके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

Apple Watch Series 11

आईफोन लाइनअप के साथ-साथ आज ऐप्पल वॉच Series 11 भी लॉन्च होगी. इसके डिजाइन में बड़ा बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें ज्यादा ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिल सकता है. इसके साथ ही इसमें नए कलर और स्ट्रेप ऑप्शन भी मिलेंगे. यह सीरीज S11 चिप पर बेस्ड होगी और 5G के लिए इसमें मीडियाटेक का मॉडम यूज किया जा सकता है. 

Apple Watch Ultra 3

दो साल बाद Apple Watch Ultra 3 को बड़ी अपग्रेड मिल रही है. इसका डिजाइन सेम रहने की उम्मीद है, लेकिन इसके डिस्प्ले में बदलाव किया जा सकता है. अल्ट्रा 3 को अल्ट्रा 2 के मुकाबले बेहतर रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है. यह LTPO3 OLED डिस्प्ले और नई S11 चिप के साथ लॉन्च होगी और इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलने के भी कयास लगाए जा रहे हैं. इसी तरह किफायती दाम वाली Apple Watch SE को अपग्रेडेड डिस्प्ले और फास्टर प्रोसेसर से लैस कर उतारा जा सकता है. 

23:42 PM (IST)  •  09 Sep 2025

Apple Event 2025 Live: आईफोन 17 सीरीज की कीमत कितनी?

आईफोन 17- 799 डॉलर, आईफोन एयर- 999 डॉलर, आईफोन 17 प्रो- 1099 डॉलर और आईफोन 17 प्रो मैक्स- 1199 डॉलर में मिलेगा. इन्हें शुक्रवार से प्री-बुक किया जा सकता है और इनकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी.

23:38 PM (IST)  •  09 Sep 2025

Apple Event 2025 Live: आईफोन 17 प्रो मॉडल्स से पर्दा उठा

टिम कुक ने कहा कि आईफोन 17 प्रो मॉडल्स को पूरी तरह रिडिजाइन किया गया है. इनमें आईफोन की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी. आईफोन 17 प्रो को कंपनी ने अपना अब तक का सबसे पावरफुल फोन बताया है. इन मॉडल्स में A19 Pro चिप दी गई है. प्रो मॉडल्स में 18MP का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है. इनके रियर में 48MP+48MP+48MP का कैमरा सेटअप होगा. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget