एक्सप्लोरर

सरकार कर रही थी मांग, Apple ने बंद कर दिया यह डेटा प्रोटेक्शन फीचर, यूजर्स पर पड़ेगा बड़ा असर

Apple ने ब्रिटेन में अप्रत्याशित कदम उठाते हुए क्लाउड डेटा के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन वाले फीचर को बंद कर दिया है. सरकार लंबे समय से कंपनी से यह फीचर बंद करने की मांग कर रही थी.

ऐपल ने ब्रिटेन ने क्लाउड डेटा के लिए अपने सबसे एडवांस्ड सिक्योरिटी एनक्रिप्शन फीचर को बंद करने का ऐलान किया है. यूजर्स डेटा को एक्सेस करने के लिए सरकार की बढ़ती मांग के बीच कंपनी ने यह अप्रत्याशित कदम उठाया है. कंपनी ने क्लाउड डेटा में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन देने वाले एडवांस्ड डेटा प्रोटेक्शन (ADP) फीचर को बंद कर दिया है. नए यूजर्स इस फीचर को ऑन नहीं कर पा रहे हैं और मौजूदा यूजर्स को इसे डिसेबल करना पड़ेगा.

इस फैसले का क्या असर होगा?

यह फीचर बंद होने से ब्रिटेन में iCloud बैकअप पर एनक्रिप्शन नहीं रहेगा. इसकी मदद से ऐपल कुछ मामलों में iMessages की कॉपी समेत दूसरे डेटा को एक्सेस कर सकती है. अगर कानूनी एजेंसियां मांग करती हैं तो उसे यह डेटा उन एजेंसियों के साथ भी शेयर करना पड़ेगा. जब तक एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन इनेबल था, ऐपल इस डेटा तक नहीं पहुंच पाती थी. जानकारों का कहना है इस फीचर के डिसेबल होने से हैकर्स आदि के लिए यूजर्स डेटा तक पहुंचना आसान हो जाएगा और यूजर्स को एक प्राइवेसी रखने वाली टेक्नोलॉजी से हाथ धोना पड़ा है.

सरकार और कंपनी के बीच चल रहा था विवाद

इस फीचर को लेकर सरकार और कंपनी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. सरकारी एजेंसियों का कहना था कि यह फीचर क्राइम रोकने की उनकी कोशिशों और मास सर्विलांस के बीच रोड़ा बना हुआ था. दूसरी तरफ ऐपल का कहना है कि उसने कभी भी एनक्रिप्टेड डेटा की बैकडोर एक्सेस नहीं दी है. अगर एक बार ऐसा कर दिया जाता है तो सरकार के साथ-साथ हैकर्स के लिए यूजर्स डेटा तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

डिवाइस पर स्टोर डेटा पर नहीं पड़ेगा असर

यह फीचर डिसेबल होने से डिवाइस पर स्टोर होने वाले डेटा के एनक्रिप्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, आजकल बड़ी संख्या में फोटो, वीडियो, मैसेज हिस्ट्री और लगातार अपडेट्स के चलते बड़ी संख्या में यूजर्स अपना डेटा क्लाउड पर भी स्टोर करते हैं. इसके अलावा डिवाइस पर स्टोर डेटा डिवाइस खो जाने की स्थिति में वापस पाना बहुत मुश्किल है. इसलिए भी लोग क्लाउड स्टोरेज को चुनते हैं.

ये भी पढ़ें-

सावधान! मोबाइल वॉलेट पर भी है स्कैमर्स की नजर, कई तरीकों से हो रहे Scam, खुद को ऐसे रखें सेफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात
iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात
Huawei Mate 90 लॉन्च, नई Chip Architecture बनी सबसे बड़ी खासियत
Huawei Mate 90 लॉन्च, नई Chip Architecture बनी सबसे बड़ी खासियत
सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें
सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget