एक्सप्लोरर

iOS 14 में भारतीय यूजर्स के लिए Apple लाया ये 7 खास फीचर्स, काम होगा अब और भी आसान

iOS 14 में Apple 7 खास फीचर्स लाया है. इसमें एसएमएस फिल्टरिंग, ट्रांसलेशन, मैसेज इफेक्ट जैसे फीचर शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स यूजर्स का काम आसान बनाएंगे.

वे दिन आ गए जब Apple शायद सिर्फ US और UK के लिए फीचर्स डिजाइन करता था और कुछ फीचर्स जो बाकी के देशों के लिए किया करता था, लेकिन पिछले तीन सालों से Apple विशेष रूप से भारत के लिए iOS फीचर्स डिजाइन कर रहा है. इस बार कंपनी ने iOS 14 में एसएमएस स्पैम फिल्टरिंग, नए फोंट, नए iMessage जैसे खास फीचर्स दिए हैं. आइए जानते हैं iOS 14 के सभी फीचर्स के बारे में.

SMS फिल्टर एपल ने भारतीय यूजर्स के लिए iOS 14 में खास SMS फिल्टर फीचर ऐड किया है. इसमें अपडेट के बाद आईफोन गैर जरूरी मैसेज को अलग छांटकर रखेगा. इन सभी मैसेज को कैटेगरी के हिसाब से प्रमोशनल, ट्रांजेक्शनल और जंक फोल्डर में रखा जाएगा. इसके अलावा स्पैम फिल्टर का भी फीचर दिया गया है. Apple का कहना है कि iOS 14 में मैसेज ऐप ऑटोमैटिकली एसएमएस को फिल्टर और लेबल करने में सक्षम होगा.

मैसेज इफेक्ट भारत त्योहारों का देश है और इन त्योहारों के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ दोस्तों को ग्रीटिंग्स मैसेज भेजते हैं. एप्पल ने iOS 14 में भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए फुल स्क्रीन इफेक्ट का सपोर्ट दिया है. उदाहरण के लिए अगर आपको कोई हैप्पी होली, हैप्पी दिवाली या फिर हैप्पी बर्थडे का मैसेज भेजेगा तो वह मैसेज आपके आईफोन की पूरी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

नया फॉन्ट भारतीय यूजर्स के लिए एपल ने iOS 14 में नए फॉन्ट्स ऐड किए गए हैं. इसमें डॉक्युमेंट के लिए 20 नए फॉन्ट और पहले से मौजूद 18 फॉन्ट को भी मोडिफाई किया गया है.

हिंदी में कर सकेंगे ई-मेल अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसके पास देवनागरी में ईमेल आईडी है, तो आप अब उन्हें मेल ऐप के माध्यम से ईमेल भेज सकते हैं. ऐप अब चीनी, जापानी, कोरियाई, रूसी और थाई में पते के अलावा देवनागरी ईमेल आईडी का सपोर्ट करता है. भारतीय यूजर्स हिंदी ई-मेल आईडी से भी ई-मेल भेज सकेंगे और प्राप्त कर सकेंगे.

स्मार्ट डाउनलोड साथ ही साथ अब यूजर्स एपल टीवी प्लस शोज को भी मोबाइल नेटवर्क पर देख सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे. एपल पहली बार भारतीय यूजर्स के लिए मोबाइल नेटवर्क पर एपल टीवी प्लस के शोज को डाउनलोड करने की सुविधा मुहय्या करवा रहा है.

ट्रांसलेशन एपल की सिरी करीब 65 से ज्याद भाषाओं में अवेलेबल है. Siri इन सभी भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकती है, वहीं भारतीय यूजर्स iOS 14 के अपडेट के बाद सिरी की मदद से किसी स्पीच का अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेशन कर सकेंगे.

अपडेट के लिए नहीं होगी wi-fi की जरूरत iOS 14 में भारतीय यूजर्स के लिए एक और महत्वपूर्ण फीचर अपडेट स्मार्ट डाउनलोड है. यूजर्स सिरी वॉयस और सॉफ्टवेयर अपडेट ही सेलुलर नेटवर्क पर डाउनलोड करने में सक्षम होंगे इसके लिए वाई-फाई की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नई आवाज में होगी Siri iOS 14 अपडेट के बाद आप सिरी का भारतीय वर्जन यूज कर सकेंगे. यानी एपल सिरी अब आपसे भारतीय भाषाओं में बात करेगी. नई सिरी की आवाज पहले के मुकाबले ज्यादा नेचुरल होगी. इसके लिए एपल ने सिरी में नेचुरल टेक्स्ट टू स्पीच टेक्नोलॉजी का यूज किया है.

ये भी पढ़ें

Apple अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करेगा पहला ऑनलाइन स्टोर, टिम कुक ने ट्वीट कर दी जानकारी Disney+Hotstar VIP के सब्सक्रिप्शन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
पानी गर्म करने वाली रॉड या गीजर कौन खाता है ज्यादा बिजली? जान लें
पानी गर्म करने वाली रॉड या गीजर कौन खाता है ज्यादा बिजली? जान लें

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला

Embed widget