एक्सप्लोरर

Apple-1: ₹2.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत में बिका एप्पल का यह कंप्यूटर, जानें इसकी खासियत

Apple: क्या आप 2.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत वाले एप्पल के इस कंप्यूटर को खरीदना चाहेंगे? आइए हम आपको इस खास कंप्यूटर की कुछ बेहद खास बातों के बारे में बताते हैं.

Apple: आपने दुनियाभर में बहुत महंगे-महंगे कंप्यूटर्स के बारे में सुना होगा और उनकी कीमत सुनकर हैरान भी हुए होंगे. आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में एक ऐसे ही महंगे कंप्यूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ एक रेयर कंप्यूटर है बल्कि काफी महंगा भी है.

दरअसल, हाल ही में एक रेयर एप्पल कंप्यूटर की नीलामी की गई है, जिसमें उसकी बिक्री 2.5 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत में हुई. आइए हम आपको इस कंप्यूटर के बारे में बताते हैं.

एप्पल का पहला कंप्यूटर

इस कंप्यूटर का नाम Apple-1 मॉडल है, जिसे 1976 में स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) और स्टीव वोजनायक (Steve Wozniak) ने बनाया था. इस कंप्यूटर की इतनी महंगी नीलामी और कीमत में बिकने के कई कारण हैं. यह कंप्यूटर एप्पल के शुरुआती दिनों का प्रतिक है. इसे Steve Jobs और Steve Wozniak ने मिलकर बनाया था. यही एप्पल का पहला कंप्यूटर था, जिसे कंपनी ने बेचकर अपने बिजनेस की शुरुआत की थी. वहीं, एप्पल कंपनी को पहचान मिलनी शुरू हुई थी. 

उस वक्त एप्पल के इस पहले कंप्यूटर के सिर्फ 200 यूनिट्स को बनाया गया था. उन 200 कंप्यूटर्स में से ज्यादातर कंप्यूटर अब या तो खत्म हो चुके हैं या खो चुके हैं. यही कारण है कि अब दुनिया में एप्पल-1 कंप्यूटर की जो भी यूनिट बची हुई हैं, वो बेहद दुर्लभ और मूल्यवान हैं. यह कंप्यूटर दुनियाभर को कंप्यूटर और एप्पल कंपनी दोनों का इतिहास दिखाता है. 

Dana Redington के पास था Apple-1

इस विशेष Apple-1 कंप्यूटर की कहानी और भी दिलचस्प है. यह कंप्यूटर Dana Redington के पास था, जो एप्पल कंपनी की पहली एप्लिकेशन इंजीनियर थीं। उन्हें यह कंप्यूटर स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनायक ने 1978 में दिया था. हाल ही में इस कंप्यूटर की नीलामी की गई, जिसमें इसपर 3 लाख डॉलर से भी ज्यादा की बोली लगी और अंत में इसे $3,15,914 (लगभग ₹2.5 करोड़) में बेचा गया.

इस कंप्यूटर की विशेषताएं

इस Apple-1 कंप्यूटर को पूरी तरह से वर्किंग कंडीशन में पेश किया गया था. इसमें सभी जरूरी कंपोनेंट्स और एक्सेसरीज़ शामिल थे, जो इसे चलाने के लिए आवश्यक थे. इसके अलावा, इस कंप्यूटर का बोर्ड ‘undiscovered’ था, यानी इसे पहले कभी भी एप्पल कलेक्टिंग कम्युनिटी में पेश नहीं किया गया था. यह अब Apple-1 रजिस्ट्री में #104 के रूप में दर्ज है.

अन्य दुर्लभ चीजों की नीलामी

इस नीलामी में सिर्फ Apple-1 ही नहीं, बल्कि कई अन्य दुर्लभ चीजें भी शामिल थीं. इनमें Apple Lisa-1 कंप्यूटर, स्टीव जॉब्स द्वारा हस्ताक्षरित चेक, और एप्पल-1 प्रोटोटाइप की तीन पोलरॉइड तस्वीरें शामिल थीं. नीलामी में इन सभी चीजों को कुल मिलाकर $983,096 यानी करीब 8.25 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत में बेचा गया.

यह भी पढ़ें:

BGMI मोबाइल गेम के जरिए पैसा कैसे कमाएं? लाखों रुपये कमाने के लिए सीखें ये 3 तरीके!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget