एक्सप्लोरर

80,000 वाले iPhone में मिलने वाला फीचर अब एंड्रॉइड फोन्स में भी मिलेगा, थर्ड पार्टी ऐप से नहीं चलाना होगा काम 

एप्पल अपने iPhone में यूजर्स को कई ऐसे फीचर देता है जो एंड्रॉइड स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलते. हालांकि समय के साथ गूगल इस दिशा में काम कर रहा है और iPhone वाले फीचर एंड्रॉइड में भी आने वाले हैं.

Android Battery health Feature: स्मार्टफोन कंपनियों ने एक नया ट्रेंड सेट किया है और वे अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में 7 से 8 साल तक का OS सपोर्ट दे रही हैं. यानि अगर आप पैसा खर्च कर के कोई प्रीमियम फोन ले रहे हैं तो इसे आप आराम से 8 से 10 साल तक चला सकते हैं. गूगल ने कुछ समय पहले पिक्सल 8 सीरीज लॉन्च की थी जिसमें कंपनी ने 7 साल तक OS अपडेट देने की बात कही है. इतने लंबे समय तक फोन सही चलते रहे इसके लिए कम्पनियां रिपेयर ऑप्शन और पार्ट्स की उपलब्धता पर भी ध्यान दे रही हैं ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो.

लंबे समय तक फोन सही से काम करे इसके लिए बैटरी हेल्थ का अच्छा होना बेहद जरुरी है. एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ फिलहाल परेशानी ये है कि इनमे बैटरी हेल्थ चेक करने का कोई ऑप्शन नही है जिस तरह iPhone में मिलता है. हालांकि गूगल ने पिक्सल 8 सीरीज में एंड्रॉइड 14 के साथ बैटरी इनफार्मेशन का ऑप्शन दिया है, लेकिन अभी भी iPhone जैसा सपोर्ट एंड्रॉइड में नहीं है.

थर्ड पार्टी ऐप को बोले टाटा बाय-बाय 

इस परेशानी को खत्म करने और यूजर्स को फोन की बैटरी इनफार्मेशन की सुविधा देने के लिए गूगल पिछले साल से काम कर रही है और एंड्रॉइड 15 से यूजर्स को उनकी फोन की बैटरी हेल्थ की पूरी जानकारी मिलने की उम्मीद है. यानि जब से आपका स्मार्टफोन शुरू होगा तब से लेकर आपके यूज करने तक की इनफार्मेशन फोन OS में रिकॉर्ड होगी और इस आधार पर बैटरी हेल्थ बताई जाएगी. वहीं, थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ परेशानी ये है कि ये बैटरी हेल्थ की सटीक जानकारी नहीं देते हैं क्योकि इन्हें फोन में जब इनस्टॉल किया जाता है, ये तब से बैटरी की जानकारी को कलेक्ट करते हैं. इनमें OS के जैसी रीडिंग नहीं आती.

एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Android 14 QPR2 Beta 2 में बैटरी हेल्थ ऑप्शन पर काम कर रही है जो आने वाले समय में पिक्सल और दूसरे एंड्रॉइड 14 यूजर्स को मिल सकता है. एंड्रॉइड 15 के बाद जो भी फोन लॉन्च होंगे उनमें कंपनी इस ऑप्शन को डिफॉल्ट रूप से दे सकती है. यानि आपको बैटरी हेल्थ चेक करने के लिए कोई भी ऐप फोन में डालने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर दोस्तों को भेजना चाहते हैं सांता और मेरी क्रिसमस वाले स्टिकर तो जान लीजिए तरीका  

       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
OnePlus Ace 7 Launch : 16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च
16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च
Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget