एक्सप्लोरर

कब लॉन्च होगा एंड्रॉइड 14? नए OS के अलावा ये 2 गैजेट भी इस दिन मार्केट में कर सकते हैं एंट्री 

Android 14 Launch: रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल एंड्रॉइड 14 को पिक्सल 8 और 8 प्रो के साथ आने वाले इवेंट में लॉन्च कर सकती है. इससे पहले ये कहा गया था कि कंपनी 5 सितंबर को एंड्रॉइड 14 लॉन्च कर सकती है.

Google Event 2023: जल्द आपको मोबाइल फोन में एंड्रॉइड 14 OS देखने को मिलेगा. नया ऑपरेटिंग सिस्टम कई सारे अपडेट्स के साथ आने वाला है. पहले एंड्रॉइड 14 को लेकर ये कहा गया था कि कंपनी इसका स्टेबल वर्जन 5 सितंबर को लॉन्च कर सकती है. लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि कंपनी 4 अक्टूबर को नए OS को अन्य 2 गैज़ेट के साथ लॉन्च कर सकती है. दरअसल, 4 अक्टूबर को कंपनी का एक इवेंट होना है जिसमें गूगल अपनी अपकमिंग पिक्सल सीरीज लॉन्च करेगी. इस दिन कंपनी Pixel 8 और 8 Pro को लॉन्च कर सकती है.

एंड्रॉइड रिसर्चर मिशाल रहमान के अनुसार, Google ने Android 14 सोर्स कोड जारी करने में देरी की है. इस वजह से ये अगले महीने लॉन्च हो सकता है.
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये निर्णय बहुत देर से लिया गया है, क्योंकि ओईएम के भी आज रिलीज होने की उम्मीद थी. अब ओईएम को सूचित किया गया है कि एंड्रॉइड 14 सुरक्षा रिलीज नोट्स में विस्तृत कमजोरियां 4 अक्टूबर, 2023 को प्रकाशित की जाएंगी, जो नई रिलीज की तारीख हो सकती है.

नए OS के अलावा पिक्सल 8 और 8 प्रो भी होगा लॉन्च 

एंड्रॉइड 14 के अलावा गूगल पिक्सल 8 और 8 प्रो को भी इस दिन लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले कंपनी ने गलती से पिक्सल 8 प्रो का 360 डिग्री व्यू इंटनरेट पर शेयर कर दिया था. लीक्स की माने तो कंपनी पिक्सल 8 प्रो में 6.7 इंच की QHD+ 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले, फोटोग्राफी के लिहाज से ट्रिपल कैमरा सेटअप जिसमें  50MP प्राइमरी OIS कैमरा, 64MP का अल्ट्रा-वाइड और एक 49MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 11MP का कैमरा दे सकती है.

मोबाइल फोन में Google Tensor G3 SoC और 27W चार्जिंग (वायर्ड) के साथ 4,950mAh की बैटरी मिल सकती है. स्मार्टफोन को कंपनी 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

रिलायंस ने एडवांस AI के लिए NVIDIA के साथ की पार्टनरशिप, जानिए आपको कैसे होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से पैसा कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट, जानें अब क्या होगा?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget